फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: दो बार के आईपीएल चैंपियन गौतम गंभीर की लीग में हुई वापसी, लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना मेंटर

Sat, 18 Dec 2021 03:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपना मेंटर नियुक्त किया है। पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद और बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार आईपीएल का ख़िताब दिलाया है
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपना मेंटर नियुक्त किया है। पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद और बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार आईपीएल का ख़िताब दिलाया है और बल्लेबाजी में भी कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं।

विज्ञापन


गंभीर ने एक ट्वीट कर लखनऊ से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'फिर से प्रतियोगिता में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे लखनऊ आईपीएल टीम में शामिल करने के लिए डॉ। गोयनका का धन्यवाद। मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं बल्कि यूपी की एकुजटता और आत्मा के लिए लडूंगा।'
 


आरपीएसजी ग्रुप के मालिक संजीव गोयनका ने भी गंभीर का स्वागत करते हुए उनकी तारीफ़ की। उन्होंने एक बयान में लिखा, 'गौतम का करियर रिकॉर्ड शानदार रहा है। मैं उनके क्रिकेट दिमाग का सम्मान करता हूं और उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


गौतम गंभीर के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 184 मैच खेले और इस दौरान 10 हजार से अधिक रन बनाए। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने यहां 152 मैचों में 31 की औसत और 123.88 की स्ट्राइक रेट से 4217 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 36 बार अर्धशतकीय पारी खेली। 

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने इससे पहले शुक्रवार को जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। फ्लावर इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच के पद पर भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लखनऊ फ्रेंचाइजी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। उसे गोयनका ग्रुप ने इसी साल 7090 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें