फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL2018 Auction: उनाडकट सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, प्रिटी ने कराई गेल की एंट्री

Sun, 28 Jan 2018 04:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस गेल
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 में खिलाड़ियों की दो दिवसीय नीलामी का समापन रविवार को रोमांचक ट्विस्ट के साथ हुआ। वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल को तीसरी बार बोली लगने पर खरीददार मिला। किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस गेल को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा। 

विज्ञापन


बहरहाल, दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट, जिन्हें हासिल करने के लिए फ्रैंचाइजी में घमासान देखने को मिला। काफी मशक्कत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रिकॉर्ड 11 करोड़ 50 लाख रुपए में उनाडकट को खरीदा। 

इसी के साथ जयदेव उनाडकट ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में सबसे मोटी रकम हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 

आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन कई खिलाड़ियों का भाग्य बदला तो कई स्टार खिलाड़ियों के दिल भी टूटे। वैसे, आपको बता दें कि 2018 नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे, जिन्हें 12 करोड़ 50 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। दूसरे नंबर पर जयदेव उनाडकट रहे, जिन्हें 11 करोड़ 50 लाख रुपए में रॉयल्स ने ही खरीदा।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर केएल राहुल और मनीष पांडे संयुक्त रूप से हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने केएल राहुल को 11 करोड़ जबकि मनीष पांडे को इतनी ही रकम में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

विज्ञापन

दूसरे दिन की नीलामी के पूरे अपडेट्स पढ़िए यहां:

जयदेव उनाडकट - फोटो : File
Complete Update-

- जेवोन सियरलेस की बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। केकेआर ने इन्हें बेस प्राइस में खरीदा।

- मंजूर डार को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

- जैक विल्डरमठ की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं लगाया दांव।

- इन्द्रजीत बाबा की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- उमर नजीर मीर को नहीं मिला खरीददार। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।


- निधीश दिनेशन को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

- ऑलराउंडर प्रत्युष सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- दुश्मंथा चमीरा की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

- अशोक डिंडा की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला कोई खरीददार।


- अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जदरान की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं लगाया दांव।

- विकास टोकस की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें भी नहीं मिला फ्रैंचाइजी का साथ।

- बाबा अपराजित की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- वरुण आरोन की तीसरी बार नीलामी हुई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। वरुण आरोन रहे अनसोल्ड।

- मार्टिन गप्टिल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी। इस साल नहीं होंगे आईपीएल का हिस्सा।

- क्रिस गेल का तीसरी बार नीलामी में आया नाम। इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरकार गेल को बेस प्राइस में खरीदा।

- पवन देशपांडे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

- आर्यमान विक्रम बिरला की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ घमासान। राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

- जतिन सक्सेना की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

- सागर त्रिवेदी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- चैतन्य बिश्नोई को चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।

- मोनू सिंह की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोनू को बेस प्राइस में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक विल्डरमठ को नहीं मिला खरीददार। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- गुल्बदीन नाइब की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज को नहीं मिला खरीददार।

- निधीश दिनेशन की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला कोई खरीददार।

- क्षितिज शर्मा की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- अब बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

- श्रीलंकाई स्पिनर दुश्मंथा चमीरा का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- मोहसिन खान के लिए बोली शुरू। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

- 21 साल के ऑलराउंडर हिम्मत सिंह का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- 18 साल के ऑलराउंडर महिपाल लोमोर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने महिपाल को बेस प्राइस में खरीदा।

- अब आकाश भंडारी का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- चिराग गांधी का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा।

- वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला फ्रैंचाइजी का साथ।

- दक्षिण अफ्रीका के डेन पेटरसन की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- अथिसयाराज वी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- सादिक किरमानी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं लगाया दांव।


- भारतीय अंडर-19 टीम के क्रिकेटर हार्विक देसाई का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- ललित यादव की बोली का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला कोई खरीददार।

- भारतीय अंडर-19 टीम के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में रॉय को खरीदा।

- मयंक डागर की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब ने मयंक को बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपए में खरीदा।

- झए रिचर्डसन का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं लगाया दांव।

- श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- स्पिनर प्रदीप साहू की बोली शुरू हुई। किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

- तेज गेंदबाज विकास टोकस की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं लगाया दांव।

- स्मित पटेल की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- एकलव्य द्विवेदी का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- अनकैप्ड बल्लेबाज आर समर्थ की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। युवा बल्लेबाज को नहीं मिला कोई खरीददार।

- श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर ही अकिला को खरीदा।

- बेन लाफलिन का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने बेन को बेस प्राइस पर ही खरीदा।

- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण आरोन का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- न्यूजीलैंड के एक और विकेटकीपर ल्युक रोंची भी रहे अनसोल्ड। 75 लाख बेस प्राइस वाले रोंची इस साल नहीं खेलेंगे आईपीएल।

- न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम लैथम का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। यह भी रहे अनसोल्ड।

- इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली इस साल नहीं खेलेंगे आईपीएल। दो करोड़ बेस प्राइस वाले डेविड को किसी ने नहीं खरीदा।

- मयंक मारकंडे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने मयंक को बेस प्राइस में खरीदा।

- स्पिनर मिहिर हिरवानी का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं लगाया दांव।

- युवराज चुदासमां की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें नहीं मिला कोई खरीददार।

- सीएम गौतम की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

- जॉनसन चार्ल्स की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं लगाया दांव।

- सयान घोष को दिल्ली डेयरडेविल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

- बिपुल शर्मा की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- प्रवीण दुबे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। इस साल नहीं दिखेगा आईपीएल में जलवा। नहीं मिला कोई खरीददार।

- ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। इस साल आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- स्पिनर साईं किशोर श्रीनिवासन को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- आदित्य तारे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए में है। मुंबई इंडियंस ने तारे को 20 लाख रुपए में खरीदा।

- निखिल नाइक की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- अनकैप्ड विकेटकीपर प्रशांत चोपड़ा की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने चोपड़ा को बेस प्राइस में खरीदा।


- अनकैप्ड बल्लेबाज सिद्धेश लाड की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

- न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर इश सोढ़ी भी इस साल नहीं खेलेंगे आईपीएल। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है।

- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के लिए बेस प्राइस शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। आरसीबी ने एक ही बोली में साउदी को एक करोड़ रुपए में खरीदा।

- मिचेल जॉनसन के लिए बोली लगना शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। केकेआर ने जॉनसन को बेस प्राइस पर ही खरीदा।

- पार्थिव पटेल के लिए बोली लगना शुरू हुई। पटेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहा है घमासान। आरसीबी ने पार्थिव पटेल को एक करोड़ 70 लाख रुपए में खरीदा।

- मार्टिन गप्टिल आईपीएल में नहीं खेलेंगे। बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है।

- मुरली विजय को दो करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

- सैम बिलिंग्स को एक करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

- नमन ओझे के लिए बोली शुरू। बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।


क्रिस गेल को दूसरे राउंड में भी नहीं मिला खरीददार। इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है।

कल के अन्सोल्ड प्लेयर्स की बोली शुरू

- आर्यमान विक्रम बिरला रहे अनसोल्ड। बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- शुभम रंजने की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। अनसोल्ड रहे।

- 19 वर्षीय ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।


- एंटोनी दास की बेस प्राइस 20 लाख रुपए। नहीं मिला खरीददार।

- एमएस मिधुन की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस में ही खरीदा।


- सलमान नजीर को नहीं मिला खरीददार। 20 लाख रुपए है बेस प्राइस।

- सागर त्रिवेदी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए। नहीं मिला खरीददार।


- अनिरुद्ध जोशनी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। आरसीबी ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- माइकल नेसेर की बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के जैक विल्डरमठ को नहीं मिला खरीददार। बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- 33 वर्षीय मोनू सिंह को नहीं मिला खरीददार, 20 लाख रुपए बेस प्राइस।

- फबिद अहमद की बेस प्राइस 20 लाख रुपए। नहीं मिला खरीददार।

- अखिल हेर्वाद्कर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।


- आरोन समर्स की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- बेन व्हीलर की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- रजत भाटिया की बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। नहीं मिला कोई खरीददार।


- क्षितिज शर्मा की बेस प्राइस 20 लाख रुपए। नहीं मिला खरीददार।

- प्रत्युष सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए। किसी ने नहीं खरीदा।

- थॉमस हेल्म की बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।


- बांग्लादेश के मेहदी हसन की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- श्रीलंका के दुश्मंथा चमीरा की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के काइल एबट की बारी। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- डेविड वीज की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- 16 साल के रियान पराग का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- चिराग गाँधी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- एन्डिल फेह्लुक्वायो की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- डान पेटरसन की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- केसरिक विलियम्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। नहीं मिला खरीददार।


- अथिसयाराज को भी नहीं मिला खरीददार। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- तेज गेंदबाज अमित मिश्रा को किसी ने नहीं खरीदा। बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- ऑलराउंडर ललित यादव को भी किसी ने नहीं खरीदा। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- विवेक सिंह को किसी ने नहीं खरीदा। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- ध्रुव शोरे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। चेन्नई ने पहली ही बोली में शोरे को 20 लाख रुपए में खरीदा।

- कनिष्क सेठ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

- भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर अनुकूल रॉय को नहीं मिला खरीददार। बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- मयंक डागर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- शरद लंबा की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर ही खरीदा।

- झए रिचर्डसन की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- अब बारी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जो पेरिस की आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को नहीं मिला खरीददार। बेस प्राइस 50 लाख रुपए है।

- अभिमन्यु मिथुन की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल की बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।


- दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉन स्मट्स को नहीं मिला खरीददार 50 लाख थी बेस प्राइस।

- शेल्डन कोट्रेल भी रहे अनसोल्ड। बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी।

- मर्चंट डी लांगे की बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी। किसी ने नहीं खरीदा।


- श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा को नहीं मिला खरीददार। बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी।

- वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंद्रे फ्लेचर की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- अभिषेक सकुजा का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- नेपाल के 17 वर्षीय गेंदबाज संदीप लामिचान्ने की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- विकास टोकस की बारी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- इशान पोरेल की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं लगाई बोली।

- तेज गेंदबाज आसिफ के एम की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। आसिफ के लिए चेन्नई और मुंबई के बीच हुआ बिडिंग वॉर। चेन्नई ने 40 रुपए में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशस की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाना शुरू की। पंजाब ने एक करोड़ 40 लाख रुपए में बेन को खरीदा।

- महेश रावत की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- अब स्मित पटेल की बारी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई  खरीददार नहीं मिला।

- सबसे पहला नाम श्रीवत्स गोस्वामी का आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच गोस्वामी को खरीदने के लिए चला बिडिंग वॉर। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक करोड़ रुपए में खरीदा।

अब अनकैप्ड विकेटकीपर की बारी

- शशांक सिंह की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीददार नहीं मिला।

- अतीत सेठ की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला कोई खरीददार।

- अक्षदीप नाथ की बोली लगी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी में छिड़ी जंग। किंग्स इलेवन पंजाब ने एक करोड़ रुपए में नाथ को खरीदा।

- श्रेयस गोपाल की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान ने बेस प्राइस में खरीदा।

- तजिंदर ढिल्लों की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने युवा ऑलराउंडर के लिए लगाई बोली। 55 लाख रुपए में मुंबई ने इस ऑलराउंडर को खरीदा।

- कैमरन डेलपोर्ट की बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। केकेआर ने इन्हें बेस प्राइस में ही खरीदा।

- ऑलराउंडर दीपक चाहर की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब के बीच चाहर को खरीदने की होड़ मची। सुपरकिंग्स ने 80 लाख रुपए में चाहर को खरीदा।

- बाबा अपराजित की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- विराट सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- 20 वर्षीय अमनदीप खरे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। ये भी रहे अनसोल्ड।

- दिल्ली के उन्मुक्त चंद की बारी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- हरप्रीत भाटिया की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- अब तन्मय अग्रवाल की बारी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रू टाई का नाम आया। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। चेन्नई, केकेआर और पंजाब के बीच चला बिडिंग वॉर। पंजाब ने अंत तक नहीं मानी हार और टाई को 7 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- बिली स्टानलेक की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- अगले तेज गेंदबाज बरिंदर सरन हैं, जिनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। मुंबई, चेन्नई और पंजाब ने बोली लगाई। पंजाब ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में सरन को खरीदा।

- न्यूजीलैंड के एडम मिलने की बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाईमल मिल्स की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- बेन लाफलिन भी नहीं बिके। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है।

- लोकी फेर्गुसन की 75 लाख रुपए बेस प्राइस। इन्हें नहीं मिला खरीददार।

- जेसन बेहरेनडोर्फ की बोली लगना शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शुरू हुई बोली की जंग। मुंबई इंडियंस ने डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा।

- अगले तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविन्द हैं। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। ये भी रहे अनसोल्ड।

- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण आरोन रहे अनसोल्ड। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है।

- अगले विकेटकीपर न्यूजीलैंड के ल्युक रोंची हैं, जिनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- कुसल परेरा को किसी ने नहीं खरीदा। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है।

- न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली की बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा।

- रोवमैन पॉवेल की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। ये अनसोल्ड रहे।

- इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन की बोली शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस में जॉर्डन को खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जॉन हेस्टिंग्स की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। यह भी रहे अनसोल्ड।

- दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी की बारी। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। मुंबई ने बोली लगाई और डुमिनी को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।

- अब हिल्टन कार्टराइट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के एशटन एगर की बारी। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीददार।

- दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम की बारी। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- अफगानिस्तान के स्पिनर जाहिर खान पक्तीन की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई और राजस्थान में छिड़ी जंग। राजस्थान ने 60 लाख रुपए में खरीदा।

- मिहिर हिरवानी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा। 

- मयंक मारकंडे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। ये भी रहे अनसोल्ड


- चार्ल्स जॉनसन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। रहे अनसोल्ड।

- श्रीलंका के निरोशन डिकवेला की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। ये भी रहे अनसोल्ड।

- निकोलस पूर्ण भी रहे अनसोल्ड, इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है।

- केदार देवधर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। यह भी रहे अनसोल्ड।

सीएम् गौतम की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। यह भी रहे अनसोल्ड।

जगदीशन नारायण की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। चेन्नई ने इन्हें 20 लाख की कीमत पर खरीदा।


- नाथू सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- अनुरीत सिंह कठेरिया को राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस 30 लाख रुपए में खरीदा।

- अब बारी प्रदीप सांगवान की है। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। दिल्ली, मुंबई और पंजाब के बीच चली टसल। मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए एक करोड़ 50 लाख रुपए में सांगवान को खरीदा।

- सयान घोष का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- सबसे पहला नाम इश्वर पांडे का आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज अनसोल्ड रहे।

- ब्रेक से पहले का आखिरी सेट। इसमें अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की बोली लगेगी।

- अंतिम अनकैप्ड ऑलराउंडर के रूप में स्वप्निल सिंह का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- अगले ऑलराउंडर बिपुल शर्मा हैं। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। यह अनसोल्ड रहे।

- 17 वर्षीय अभिषेक शर्मा का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। हैदराबाद और दिल्ली ने शर्मा पर दांव लगाना शुरू किया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने 55 लाख रुपए में शर्मा को खरीदा।

- प्रवीण दुबे की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

- अब बारी भारतीय अंडर-19 टीम के क्रिकेटर शिवम मावी की आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर और दिल्ली में युवा खिलाड़ी को हासिल करने की जद्दोजहद चली। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मावी को तीन करोड़ रुपए में खरीदा।

- अब अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की बारी। सबसे पहला नाम अंकित शर्मा का आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने अंकित को 20 लाख रुपए में खरीदा।

- अगला नाम मनजोत कालरा का है। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। 19 वर्षीय बल्लेबाज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- अब सचिन बेबी की बारी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सचिन बेबी को 20 लाख रुपए में खरीदा।

- अगली बोली रिंकू सिंह की लगी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार घमासान चला। केकेआर ने 80 लाख रुपए में रिंकू सिंह को खरीदा। 

- अपूर्व वानखेड़े की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर ने इन्हें बेस प्राइस में खरीदा।

- सबसे पहला नाम अनमोलप्रीत सिंह का नाम आया। यह अनसोल्ड रहे।


अब युवा बल्लेबाजों की बारी

- दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। शम्सी को अभी होना पड़ेगा निराश।

- अब भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। ओझा में भी किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर फवाद अहमद की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए रही। यह भी रहे अनसोल्ड।

- ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन की बारी आई। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- सबसे पहला नाम 17 साल के अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब जदरान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। दिल्ली और पंजाब के बीच चला युवा स्पिनर को शामिल करने का घमासान। किंग्स इलेवन पंजाब ने चार करोड़ रुपए में जदरान को खरीदा।

अब कैप्ड स्पिनर्स की बारी

- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की बारी। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने स्टेन गन को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- शार्दुल ठाकुर की बारी। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। चेन्नई और पंजाब ने युवा गेंदबाज को हासिल करने के लिए जोरदार फाइट की। चेन्नई ने बाजी मारते हुए 2 करोड़ 60 लाख रुपए में ठाकुर को खरीदा।

- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की बारी आई। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। मुंबई, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली और केकेआर के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। दिल्ली डेयरडेविल्स ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में बोल्ट को खरीदा।

- तेज गेंदबाजों में अगला नाम भारतीय गेंदबाज जयदेव उनाडकट का है, जिनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। चेन्नई और पंजाब के बीच जयदेव के लिए फाइट देखने को मिली। 11 करोड़ की बोली पंजाब ने लगाई तो राजस्थान ने सबको चौंकाते हुए बड़ी बोली लगाई। यह आज की सबसे रोमांचक बोली रही। राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनाडकट को 11 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की बारी आई। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। आरसीबी ने बोली की शुरुआत की। फिर पंजाब ने इसको बढ़ावा दिया। आरसीबी ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बारी आई। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। युवा तेज गेंदबाज को पाने के लिए पांच फ्रैंचाइजी के बीच घमासान देखने को मिला। मुंबई, कोलकाता, आरसीबी, एसआरएच और पंजाब ने सिराज को खरीदने के लिए जोर लगाया। आखिरकार जीत आरसीबी हुई और उसने सिराज को दो करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा।

- आर विनय कुमार के लिए बोली लगना शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। केकेआर ने एक ही बोली लगाई और विनय कुमार को उनकी बेस प्राइस में खरीद लिया। 

- संदीप शर्मा की बोली शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। केकेआर, हैदराबाद और पंजाब ने संदीप को हासिल करने के लिए खूब संघर्ष किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपए में युवा गेंदबाज को खरीदा।

- मोहित शर्मा बोली में अगला नाम। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। केकेआर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शर्मा के लिए बोली का घमासान शुरू हुआ। सुपरकिंग्स ने दो करोड़ 40 लाख रुपए की बोली लगाई, लेकिन पंजाब ने चतुराई दिखाते हुए RTM का इस्तेमाल किया और मोहित शर्मा को दो करोड़ 40 लाख रुपए में हासिल किया।

- तेज गेंदबाजों में सबसे पहला नाम धवल कुलकर्णी का आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। आरसीबी ने बोली 75 लगाई जरूर, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने RTM के जरिए धवल को 75 लाख रुपए में हासिल किया।

अब तेज गेंदबाजों की बारी आई

- ऑलराउंडर्स के पूल में आखिरी नाम भारतीय खिलाड़ी ऋषि धवन का आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने इस ऑलराउंडर में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की बोली लगना शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच जोरदार जंग चली। आखिरकार जीत हैदराबाद की हुई, जिन्होंने एक करोड़ रुपए में नबी को खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर बेन कटिंग की बोली लगना शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन के बीच शुरू हुई जंग। फिर मुंबई ने अचानक से एंट्री की और बोली को रोमांचक बना दिया। मुंबई ने कटिंग को दो करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोइजेस हेनरिक्स की बारी आई। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- कोरी एंडरसन की बेस प्राइस दो करोड़ है। उल्लेखनीय है कि धाकड़ ऑलराउंडर को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- गुरकीरत सिंह की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। केकेआर और दिल्ली के बीच सिंह के लिए फाइट हुई। गुरकीरत को डेयरडेविल्स ने 75 लाख रुपए में खरीदा।

- भारतीय ऑलराउंडर जयंत यादव का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। दिल्ली ने यादव को उनकी बेस प्राइस पर ही खरीदा।

- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डान क्रिस्चियन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने डेढ़ करोड़ रुपए में क्रिस्चियन को खरीदा।

- पवन नेगी की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नेगी के लिए दिल्ली और मुंबई ने बोली लगाना शुरू की। मुंबई इंडियंस ने नेगी को एक करोड़ रुपए में खरीदा। मगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने RTM का इस्तेमाल करके नेगी को हासिल कर लिया। आईपीएल-11 में नेगी RCB की तरफ से खेलते दिखेंगे।

- सबसे पहला नाम वॉशिंगटन सुंदर का आया। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। आरसीबी, पंजाब और मुंबई के बीच सुंदर को खरीदने के लिए घमासान शुरू हुआ। आरसीबी ने बाजी मारते हुए सुंदर को तीन करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

अब  ऑलराउंडर्स की बारी

- भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी के लिए बोली का घमासान शुरू हुआ। बंगाल के बल्लेबाज की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब ने एक करोड़ रुपए में तिवारी को अपने साथ जोड़ा।

- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम को भी नहीं मिला खरीददार। इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है।

- ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है।

- भारतीय बल्लेबाज मंदीप सिंह की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। दिल्ली और पंजाब के बीच शुरू हुआ बोली का घमासान। पंजाब हुआ बाहर, फिर आरसीबी ने की एंट्री। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंदीप को एक करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।

- अब बारी वेस्टइंडीज के ओपनर लेंडल सिमंस की आई। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। सिमंस रहे अनसोल्ड।

- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श का नाम आया। इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। इन्हें भी नहीं मिला कोई खरीददार।

- इंग्लैंड के ही बल्लेबाज इयोन मॉर्गन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। यह भी रहे अनसोल्ड।

- इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स रहे अन्सोल्ड। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। 

- अब सौरभ तिवारी की बारी। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शुरू हुआ घमासान। मुंबई ने तिवारी को 80 लाख रुपए में खरीदा।

- सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के ओपनर एविन लेविस का आया, जिनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुरू हुआ बोली वॉर। मुंबई इंडियंस ने लेविस को तीन करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा।

- अब सेट 13 की शुरुआत, बल्लेबाजों की बारी

- मुरुगन अश्विन का बेस प्राइस 20 लाख रुपए। आरसीबी ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- शिविल कौशिक का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।


- इकबाल अब्दुल्लाह का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।


- गौतम कृष्णप्पा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने 6 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

अनकैप्ड स्पिनर गेंदबाज तेजस बरोका और जे सुचित को किसी ने नहीं खरीदा।

-साइ किशोर श्रीनिवासन को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा

-शाहबाज नदीम का बसे प्राइस 40 लाख है।  दिल्ली डेयर डेविल्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा

-केसी करियप्पा को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा

-राहुल चहार का बेस प्राइस 20 लाख है। इनको मुंबई इंडियंस 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा

बता दें कि शनिवार को  हुई पहले दिन की नीलामी में कई उलटफेर देखने को मिले थे। राजस्थान रॉयल्स ने बेन सटोक्स को सबसे ज्यादा 12.50 करोड़ देकर खरीदा था। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या को 8.80 करोड़ रुपये मिले थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें