फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 2023: नई जर्सी में विश्व चैंपियन बनने के लिए तैयार टीम इंडिया, फाइनल से पहले बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें

Mon, 05 Jun 2023 04:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई के अनुसार एडिडास का अनुबंध साल 2028 तक होगा। यह एडिडास को क्रिकेट के तीनों प्रारुप में भारतीय टीम के लिए किट बनाने का अधिकार देता है। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। दोनों टीमें सात जून से शुरु होने वाला खिताबी मुकाबला जीतकर पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम करना चाहेंगी। दोनों टीमें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। इस बीच बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टीम इंडिया के खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में बताया था कि एडिडास भारतीय टीम का नया आधिकारिक किट पार्टनर है। ऐसे में एडिडास ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले तीनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी जारी की थी। अब टेस्ट टीम की जर्सी में सभी खिलाड़ियों ने फोटोशूट कराया है और बीसीसीआई ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।




बीसीसीआई के अनुसार एडिडास का अनुबंध साल 2028 तक होगा। यह एडिडास को क्रिकेट के तीनों प्रारुप में भारतीय टीम के लिए किट बनाने का अधिकार देता है। एडिडास भारत के सभी मैच, अभ्यास और ट्रेवल की जर्सी बनाएगा। इसमें भारतीय पुरुष टीम महिला टीम और अंडर-19 टीम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम एक नए एडिडास किट के साथ नजर आएगी। इस साल के अंत में भारत विश्व कप की मेजबानी भी कर रहा है और उस से पहले टीम को कई वनडे खेलने हैं, जहां यह नई एडिडास की नीली रंग की किट देखी जाएंगी। विश्व कप से पहले भारत को एशिया कप भी खेलना है। यहां भी टीम इंडिया नई जर्सी में नजर आएगी। एडिडास से पहले किलर जींस भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक किट पार्टनर था।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें