फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : भारतीय खिलाड़ियों ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर बहाया पसीना, हार्दिक ने की गेंदबाजी

Wed, 05 Jun 2024 11:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

रोहित और हार्दिक अब मुंबई इंडियंस की निराशा को पीछे छोड़ते हुए टी20 विश्व कप में भारत के लिए अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। भारत जहां रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप में उतरेगा, जबकि हार्दिक टीम के उपकप्तान हैं।
विज्ञापन
अभ्यास करते भारतीय टीम के खिलाड़ी - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खिलाड़ियों ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं उतरे यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी अभ्यास किया, वहीं हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को गेंदबाजी की। रोहित और हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और मौजूदा सीजन के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच मन मुटाव की खबरें भी सामने आई थी। 
विज्ञापन

आईपीएल में अच्छा नहीं रहा था मुंबई का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन से पहले रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया था। इससे काफी विवाद हुआ था और हार्दिक को मैदान पर फैंस की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा था। आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच ही जीत सकी थी और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी। 

भारत के लिए अहम होंगे रोहित और हार्दिक
रोहित और हार्दिक अब मुंबई इंडियंस की निराशा को पीछे छोड़ते हुए टी20 विश्व कप में भारत के लिए अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। भारत जहां रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप में उतरेगा, जबकि हार्दिक टीम के उपकप्तान हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक ने काफी देर तक नेट्स पर रोहित को बल्लेबाजी अभ्यास कराया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिखे यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने भी आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। यशस्वी बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं उतरे थे और बल्लेबाजी संयोजन को लेकर काफी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि रोहित के साथ विराट कोहली पारी का आगाज करने आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा। कोहली भी बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं खेले थे और उनकी अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर उतारा गया था। पंत ने अर्धशतक जड़ा था और टीम की जीत में योगदान दिया था। यह भी देखना होगा कि संजू सैमसन और यशस्वी को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें