फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदीप सैनी के लिए चयनकर्ताओं से पंगा ले चुके हैं गंभीर, नहीं करते मदद तो गुमनामी में खो जाता पेसर

Mon, 22 Jul 2019 05:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गौतम गंभीर और नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया का एलान किया गया। चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम देकर पहली बार पेस तिकड़ी खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी जैसे युवा गेंदबाजों को मौका दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : Social media
आईपीएल 2019 में अपने प्रदर्शन से हर किसी का अपना दीवाना बनाने वाले नवदीप सैनी का चयन लगभग तय माना जा रहा था और हुआ भी कुछ ऐसा ही दिल्ली रणजी टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। अपनी रफ्तार से तेज बाउंसर से बड़े-बड़े खिलाड़ियों को परेशान करने वाले नवदीप मूल रूप से हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
26 वर्षीय नवदीप की गिनती मौजूदा समय में भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है। वे लगातार 150 किमी प्रति घंटा के आसपास की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक वनडे मैच में पांच विकेट लिए। नवदीप को खोजने का श्रेय पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को जाता है। 

4 of 6
गौतम गंभीर
2013 से पहले तक नवदीप सैनी ने कभी लेदर बॉल से गेंदबाजी नहीं की थी, उससे पहले तक वह 250-500 रुपये प्रति मैच के हिसाब से टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे। एक दिन गंभीर ने उन्हें रोशनआरा क्लब आने का बुलावा भेजा। यहां गौतम ने नवदीप से गेंदबाजी करने को कहा। नवदीप को कुछ भी नहीं सूझ रहा था कि लाल रंग की लेदर बॉल से कैसे गेंदबाजी करनी है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : twitter
गौतम गंभीर ही थे, जिन्होंने डीडीसीए अधिकारियों और चयनकर्ताओं पर दबाव बनाकर नवदीप का चयन दिल्ली की रणजी टीम में कराया। इसके बाद तो मानो नवदीप की जिंदगी ही बदल गई। सैनी आज भी  गौतम गंभीर को अपने लिए किसी भगवान से कम नहीं समझते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी
नवदीप के अलावा राहुल चाहर, दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद और श्रेयस अय्यर भी भारत की शॉर्टर फॉर्मेट की टीम में शामिल हैं। दीपक चाहर टीम इंडिया के लिए एक टी-20 और एक वन-डे मैच खेल चुके हैं। वाशिंगटन सुंदर ने एक वनडे और 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। श्रेयस अय्यर ने छह टी-20 और इतने ही वनडे इंटरनेशनल तथा खलील अहमद ने आठ वनडे और 9 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें