फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी छत्रछाया में सिखाया क्रिकेट, अब भाई कैफ का हुआ डेब्यू तो खुशी से फूले नहीं समा रहे शमी

Sat, 27 Feb 2021 05:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 साल के कैफ दाएं हाथ के निचले क्रम के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। जल्द ही वह रणजी ट्रॉफी शुरू होने पर बंगाल की ओर से अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज भी करते नजर आ सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान कैफ को शमी अपने अमरोहा स्थित घर में प्रैक्टिस करवाया करते थे।
विज्ञापन
अपने छोटे भाई कैफ के साथ शमी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ भी भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा ठकठकाने की कतार में खड़े हो चुके हैं। शमी के छोटा भाई कैफ बंगाल की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ वह अपने जौहर दिखाएगा। बंगाल की सीनियर टीम में चुने जाने से पहले कैफ कुछ क्लब मैच भी खेल चुके हैं। उन्हें पिछले माह हुए सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए भी टीम में चुना गया था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

 

अपने छोटे भाई के लिस्ट 'ए' (अंतरराष्ट्रीय वन-डे और घरेलू क्रिकेट के 40 से 60 ओवर के मैच) करियर के आगाज पर शमी ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू करने के लिए मेरे भाई को बधाई। हमने लंबे समय से इस लम्हें का इंतजार किया है। तुम अपने सपने में अब सिर्फ एक कदम दूर हो। मेहनत करते रहो।'
 

मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में लगी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे और तभी से सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। बल्लेबाजी के दौरान उनके हाथ पर चोट लगी थी। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 श्रृंखला में भी उन्हें आराम ही दिया गया है। फिलहाल चार मैच के टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। सीरीज का अंतिम मैच भी अहमदाबाद में ही होना है। अगर भारत उसे जीतता या ड्रॉ खेलता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सीट पक्की होगी हारने पर ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें