महिलाओं के वर्ग में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लिजले ली ने यह पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्होंने इसके लिए अपने भारतीय दावेदारों राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम राउत को पछाड़ा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम से लिजले ली ने चार वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक जमाए जिससे वह आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गईं। उन्होंने भारत के खिलाफ हुई द्विपक्षीय श्रृंखला में भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए मैच विजेता रही थीं.