फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: गौतम गंभीर ने कोंस्टास पर निशाना साधा, बुमराह के साथ बहस को अनुचित व्यवहार बताया

Sun, 05 Jan 2025 12:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

गंभीर ने पांचवें टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह के साथ बहस के कारण कोंस्टास को आड़े हाथों लिया और इसे अनुचित व्यवहार बताया। भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर सिडनी टेस्ट की समाप्त के बाद ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास की आलोचना की। गंभीर ने पांचवें टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह के साथ बहस के कारण कोंस्टास को आड़े हाथों लिया और इसे अनुचित व्यवहार बताया। भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-3 से गंवा दी। 
विज्ञापन

क्यों हुई थी बहस? 
मैच के दौरान माहौल उस वक्त गर्म हो गया था जब ऑस्ट्रेलिया पारी के तीसरे ओवर में बुमराह पांचवीं गेंद फेंकने के लिए रन अप ले रहे थे, लेकिन उन्होंने देखा कि ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं है। इस पर बुमराह ने नाराजगी व्यक्त की और ख्वाजा से कुछ कहते दिखाई दिए। उसी वक्त नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोंस्टास बुमराह की तरफ देखकर कुछ बड़बड़ाने लगे, इससे बुमराह काफी गुस्से में कुछ कहते हुए कोंस्टास के पास जाने लगे। हालांकि, अंपायर ने बीच बचाव किया और कोंस्टास को बुमराह के पास नहीं आने दिया। कोंस्टास और बुमराह के बीच बहस होते देख दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और माहौल देखते-देखते गर्म हो गया था। 

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कठिन खेल, कठिन व्यक्तियों द्वारा खेला जाता है। जब बुमराह और उस्मान ख्वाजा के बीच बात चल रही थी तो कोंस्टास को बुमराह से बहस करने की कोई जरूरत नहीं थी। उनका कोई हक नहीं था कि वह बुमराह के साथ उलझें। यह अंपायर और दूसरे छोर पर जो बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा था उसका काम था कि वो अपनी बात रखे। ऐसी चीजें होती रहती है। इससे पहले अतीत में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। 

कोंस्टास के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा, इस युवा बल्लेबाज को लगातार सुधार करने की जरूरत है। मुझे यकीन है कि वह इसलिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। कई बार आप पहली ही गेंद से आक्रामक नहीं होते हो। आपको लाल गेंद प्रारूप का सम्मान करना होगा और अनुभवों से सीखना होगा। टेस्ट क्रिकेट ऐसा है जहां आप हर दिन खुद में सुधार कर सकते हो। 

रोहित ने भी किया था बुमराह का बचाव
गंभीर से पहले नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी बुमराह का बचाव किया था। रोहित ने पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से कहा था, जब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शांत रहते हैं, हमारे खिलाड़ी भी तब तक शांत रहते हैं। अगर आप उन्हें छेड़ेंगे तो सभी लोग शांत नहीं रह सकते हैं। क्रिकेट खेलो, ये फालतू की चीज बोल बच्चन करना शोभा नहीं देता। हमारे खिलाड़ी क्लासी हैं और हमारा ध्यान बस अपना काम पूरा करने पर केंद्रित रहता है। 
विज्ञापन

कोहली से भी उलझ चुके हैं कोंस्टास
यह पहली बार नहीं था जब 19 वर्षीय कोंस्टास की भारतीय खिलाड़ियों से बहस हुई थी। इससे पहले मेलबर्न टेस्ट में कोंस्टास और विराट कोहली आमने-सामने आ गए थे। यहां तक कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। आईसीसी ने इस मामले के कारण कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें