खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं गंभीर
एयरपोर्ट के बाहर गंभीर ने कहा, मैं खुश हूं और मुझे लगता है कि खिलाड़ी इसके हकदार थे। मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, सिर्फ सिराज ही नहीं, बल्कि पूरी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। मेरे लिए कोई एक नाम लेना कठिन है, लेकिन चाहे शुभमन हो या सिराज या कोई और, मेरे ख्याल से पिछले दो महीनों में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने अपना काम शानदार तरीके से किया। मैं बस यही कह सकता हूं। गिल भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा काम करते रहेंगे।' टेस्ट कप्तान के तौर पर गिल की यह पहली सीरीज थी और उन्होंने कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी में भी प्रभावित किया।