युवराज ने एक फनी वीडियो शेयर किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई ने कोई पोस्ट कर सुर्खियों में बने रहते हैं। युवी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गोरिल्ला के अंदाज को कॉपी करते दिख रहे हैं। युवराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
युवी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दो अलग-अलग फ्रेम हैं। एक में गोरिल्ला तो दूसरे में युवराज नजर आ रहे हैं। गोरिल्ला उस वीडियो में जैसे-जैसे करता है, युवी उसे कॉपी करते हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और कई हजार लाइक्स आ चुके हैं। युवी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- जब आप क्रीज पर उतरने वाले अगले बल्लेबाज हों और वॉर्म अप कर रहे हों। कमॉन बॉयज, लेट्स डू दिस (चलो ऐसा करते हैं)।
युवराज ने भारत के 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाया था। 2011 वनडे विश्व कप के वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 खेले। टेस्ट में युवी के नाम 1900 रन और नौ विकेट है। वहीं, वनडे में उन्होंने 8701 रन बनाए और 111 विकेट लिए। टी20 में युवी ने 1177 रन बनाए और 28 विकेट लिए। युवराज ने 132 आईपीएल मैचों में 2750 रन बनाए और 36 विकेट लिए।