फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री मैच: 21 साल बाद चीन से खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जीत पर होंगी निगाहें 

Fri, 20 Jul 2018 11:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम 21 साल बाद चीनी टीम से खेलेगी। यही नहीं भारतीय टीम का यह अब तक का पहला चीनी दौरा होगा। यह दोनों टीमें अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम का यह दौरा प्रतिष्ठित एशियन कप की तैयारियों के लिए होगा। एएफसी एशियन कप अगले साल पांच जनवरी से एक फरवरी तक यूएई में होगा। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 97वें नंबर की भारतीय टीम 75वें नंबर की चीन के खिलाफ आठ से 16 अक्टूबर तक बीजिंग में फीफा विंडो के तहत मैच खेलेगी। मैच की तारीख बाद में तय की जाएगी। हालांकि एआईएफएफ ने 13 अक्टूबर का प्रस्ताव रखा है। 

एआईएफएफ के महासिचव कुशाल दास ने कहा कि टीम इसके अलावा सऊदी अरब और अन्य उच्चतम रैंकिंग की टीमों के खिलाफ भी खेलेगी। ज्ञात रहे हाल ही में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कहा था कि एशियन कप की तैयारियों के लिए उन्हें मजबूत और उच्चतम रैंकिंग की टीमों के खिलाफ खेलने की जरूरत है। 
विज्ञापन


छेत्री के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने हाल ही में मुंबई में खेले गए चार देशों के टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया था। हाल ही में भारतीय अंडर-16 टीम भी चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चीन गई थी। दो अन्य टीमें थाईलैंड और डीपीआर कोरिया की थी।  

भारतीय कोच  स्टीफेन कोंस्टेनटाइन ने कहा, 'एक कोच के रूप में इतना ही कहना चाहूंगा कि एशियन कप की तैयारियों के लिए चीन से बेहतर और कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं हो सकता। लड़कों के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है और वह इसका जरूर लाभ उठाएंगे।'
विज्ञापन


-1997 में नेहरू कप में कोच्चि में भिड़ी थी भारत व चीन की टीमें। 

-17 मैच दोनों ने अब तक खेले हैं जिसमें से चीन ने 12 जीते और पांच ड्रॉ रहे हैं।
 

-एक भी मैच नहीं जीता है भारतीय टीम ने अभी तक चीन के खिलाफ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें