फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर ने शुरू की आउटडोर प्रैक्टिस, ऐसा करने वाले बने पहले बीसीसीआई अनुबंधित क्रिकेटर 

Sat, 23 May 2020 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने आउटडोर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। शार्दुल पालघर में रहते हैं और उन्होंने आज वहां आउटडोर अभ्यास शुरू किया। दरअसल, पालघर एक नॉन-रेड जोन है और यहां दर्शकों के बिना खेल गतिविधियों की अनुमति है। इस बात की जानकारी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने दी। 

विज्ञापन

 
इसके साथ ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर अपना उचित अभ्यास सत्र शुरू करने वाले पहले बीसीसीआई अनुबंधित भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। भारत के लिए एक टेस्ट, 11 वन-डे और 15 टी-20 खेलने वाले शार्दुल ने पालघर में कुछ घरेलू खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस की।

शार्दुल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'हां, मैंने आज अभ्यास किया। दो महीने के बाद प्रैक्टिस करने का मौका मिला। यह अच्छा था और मैं बहुत खुश हूं।' 
विज्ञापन


गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए बीते दो महीने से भी ज्यादा समय से लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों मे कैद हैं। इस दौरान ज्यादातर खिलाड़ियों को इनडोर प्रैक्टिस करते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें