फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: हसन अली को मिला भारतीयों का साथ, पाकिस्तान की हार के बाद हो रहें हैं ट्रोल

Fri, 12 Nov 2021 04:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की हार के बाद हसन अली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच भारतीय फैंस ने उनका समर्थन किया है। कई लोगों का कहना है कि सिया मुसलमान होने के कारण उन पर निशाना साधा जा रहा है। यह गलत है।
विज्ञापन
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का समर्थन किया है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद हसन अली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और पाकिस्तानी फैंस उन्हें हार का गुनहगार बता रहे हैं। कई लोग खराब गेंदबाजी तो कई लोग कैच छोड़ने को लेकर उन पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच भारतीय फैंस ने हसन अली का समर्थन किया है और ट्विटर पर इंडिया विथ हसन अली ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों का मानना है कि एक मैच में खराब प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी को निशाना बनाना गलत है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के फैंस ने पाकिस्तान की हार की भड़ास हसन अली पर निकाली है। अली ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 19वें ओवर में मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा था। इसके बाद अगली तीन गेंद पर वेड ने तीन छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी थी। 



सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि हसन अली को सिया मुसलमान होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उनकी बीवी भारतीय हैं। इस वजह से उन्होंने जान बूझकर कैच छोड़ा था। इसके बाद भारतीय फैंस ने हसन अली का समर्थन किया है। 
विज्ञापन




इससे पहले पाकिस्तान के हारने पर मोहम्मद शमी को भी निशाना बनाया गया था। हालांकि बाद में यह सामने आया कि कुछ फेक अकाउंट ने यह मामला शुरू किया था और बेवजह शमी को बदनाम किया गया। साथ ही भारत में माहौल खराब किया गया। हालांकि कई भारतीय फैंस और खिलाड़ियों ने शमी का समर्थन किया था। भारतीय कप्तान विराट ने भी धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाए जाने का विरोध किया था।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें