फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में पाक-साफ निकले भारतीय क्रिकेटर्स, धोनी-कोहली समेत 54 डोप टेस्ट में खरे उतरे

Fri, 20 Nov 2020 01:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 54 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्टार क्रिकेटर डोप टेस्टिंग में पास
  • नाडा की टेस्टिंग में कोई क्रिकेटर नहीं निकला डोप पॉजिटिव
  • 48 सैंपलों में से 33 सैंपल भारतीय क्रिकेटरों के लिए गए थे
  • नाडा के महानिदेशक ने खास बातचीत में अमर उजाला से की पुष्टि
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत स्टार भारतीय क्रिकेटरों का डोपिंग में दामन पाक-साफ निकला है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे से ठीक पहले नाडा की ओर से आईपीएल में कराई गई डोप टेस्टिंग क्रिकेटर खरे उतरे हैं। नाडा ने आईपीएल में कुल 54 डोप सैंपल लिए थे, जो सभी निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
डोप टेस्ट - फोटो : social Media
नाडा ने आईपीएल में पहली बार क्रिकेटरों की डोप टेस्टिंग की। यूएई एंटी डोपिंग एजेंसी के साथ आईपीएल में लिए गए यूरिन और ब्लड सैंपलों को जर्मनी की कोलोन लैब भेजा गया था। ज्यादातर सैंपलों की रिपोर्ट 48 घंटे में दी जानी थी।
विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
अक्तूबर माह में 48 और नवंबर माह में छह सैंपल लिए गए। इनमें राष्ट्रीय क्रिकेटरों के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी शामिल थे। नाडा ने भारतीय क्रिकेटरों में विराट, धोनी के अलावा उसके रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल केएल राहुल, रवींद्र जडेजा के अलावा बुमराह समेत कई नामी भारतीय क्रिकेटरों के सैंपल लिए। राहत की बात यह है कि सभी क्रिकेटर निगेटिव पाए गए हैं।

4 of 6
अक्तूबर माह में लिए गए 48 सैंपलों में से 33 सैंपल (11 इन कंपटीशन और 22 आउट ऑफ कंपटीशन) भारतीय क्रिकेटरों के लिए गए। 15 सैंपल (पांच मैचों के दौरान 10 आउट ऑफ कंपटीशन) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए गए। सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के सैंपल भी नेगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रवींद्र जडेजा
नाडा ने पहली बार ही अपनी आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों का सैंपल भी आईपीएल में लिया। इससे पहले जून माह में आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों ने टेस्टिंग के लिए अपना ठिकाना नहीं बताया था, जिसके चलते नाडा ने जडेजा, पुजारा, राहुल समेत पांच क्रिकेटरों को नोटिस जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला विशेष साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम
नाडा ने पहले ही साफ कर दिया था कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर उसके निशाने पर रहेंगे। ऐसे ही क्रिकेटरों के उसने सैंपल भी लिए। नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने अमर उजाला से आईपीएल में सभी क्रिकेटरों के निगेटिव पाए जाने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें