फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले फोटोशूट के बीच टीम इंडिया की मस्ती; बल्ले से खेला गोल्फ, सूर्या को छोड़ सब फेल

Fri, 01 Sep 2023 02:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले फोटोशूट के दौरान भारतीय खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आए। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा मस्ती की, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं थे। 
 
विज्ञापन
फोटोशूट के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आए। एशिया कप में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। इससे पहले टीम के सभी खिलाड़ियों ने फोटोशूट कराया। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं थे। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने भारतीय टीम के फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी हल्के मूड में दिख रहे हैं। ईशान किशन सबसे ज्यादा मस्ती करते नजर आए। एक बार फिर शुभमन गिल के साथ उनका याराना देखने को मिला। गिल गंभीर मुद्रा में फोटो के लिए पोज दे रहे थे। ऐसे में ईशान किशन ने उन्हें हंसने पर मजबूर कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने फोटोशूट के दौरान गोल्फ भी खेला। स्टूडियो के अंदर बैट लेकर सभी खिलाड़ी बारी-बारी से गोल्फ का शॉट खेलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही गेंद को सही ठिकाने पर पहुंचा पाए। उनके अलावा अन्य सभी खिलाड़ियों के प्रयास विफल रहे।



विराट-रोहित गायब
बीसीसीआई ने फोटोशूट का दो मिनट चार सेकेंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट और रोहित शर्मा सिर्फ शुरुआती 12 सेकेंड में ही नजर आ रहे हैं। ये दोनों सीनियर खिलाड़ी फोटो क्लिक कराने के बाद गायब से हो गए। वहीं, बाकी जूनियर खिलाड़ी मस्ती करते रहे। इसमें ईशान किशन सबसे आगे थे। युवा तिलक वर्मा फोटोशूट के दौरान काफी गंभीर नजर आए। कैमरे के सामने वह नर्वस भी थे। 
विज्ञापन


एशिया कप में कई सवालों के जवाब ढूंढे़गा भारत
एशिया कप में टीम इंडिया विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी। ऐसे में भारत के लिए मध्यक्रम में सही खिलाड़ियों का चुनाव और बल्लेबाजी क्रम तय करना बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा कप्तान रोहित यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि उन्हें तीन तेज गेंदबाज या तीन स्पिन गेंदबाज किस संयोजन के साथ खेलना है। हार्दिक की मौजूदगी में भारतीय टीम दो तेज गेंदबाज के साथ खेल सकती है। ऐसे में शमी, बुमराह और सिराज में से किन्हीं दो गेंदबाजों का चयन करना मुश्किल होगा। चोट से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर की फॉर्म और राहुल की जगह खेलने वाले ईशान किशन का बल्लेबाजी क्रम भी देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें