फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer Health Update: 'हर गुजरते दिन के साथ...', चोट के बाद श्रेयस अय्यर का फैंस के नाम पहला संदेश

Thu, 30 Oct 2025 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बताया कि अब श्रेयस की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें कम से कम दो महीने तक आराम की जरूरत है। इसका मतलब है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों गंभीर चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें पेट में जोरदार चोट लगी, जिससे उनके स्प्लीन (तिल्ली) में कट लग गया और आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अब चोट के बाद श्रेयस का फैंस के नाम पहला संदेश सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर फैंस को संदेश दिया है।
विज्ञापन


श्रेयस ने लिखा, 'मैं इस समय रिकवरी प्रक्रिया में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे मिली सभी शुभकामनाओं और सहयोग के लिए मैं दिल से आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अपनी दुआओं और सोच में रखने के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
Trending Videos

श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
बीसीसीआई का बयान
बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया, 'श्रेयस अय्यर को 25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में पेट पर लगी चोट के कारण स्प्लीन में कट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ। चोट की तुरंत पहचान की गई और रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया। उनकी स्थिति अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 28 अक्तूबर को दोबारा किए गए स्कैन में सुधार देखा गया है और वह रिकवरी की राह पर हैं।' बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ मिलकर लगातार श्रेयस की सेहत पर नजर रखेगी।

श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
जनवरी 2026 तक वापसी की उम्मीद
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा, 'हम श्रेयस की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। फिलहाल वह जनवरी तक फिट हो सकते हैं। उन्हें सिडनी में ही रखा जाएगा जब तक वह उड़ान भरने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो जाते।' इसका अर्थ है कि श्रेयस जनवरी 2026 से पहले मैदान पर नहीं लौट पाएंगे।

श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI-X
सूर्यकुमार यादव ने दी अपडेट
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस की हालत पर बयान दिया। उन्होंने कहा, 'पहले दिन जब मुझे पता चला कि श्रेयस घायल हैं, तो मैंने उन्हें कॉल किया। लेकिन उनका फोन उनके साथ नहीं था, इसलिए मैंने फिजियो कमलेश जैन से बात की। पिछले दो दिनों से मेरी उनसे बात हो रही है। अगर वह रिप्लाई कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्थिर हैं। डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं और वह ठीक हो रहे हैं।'
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के लिए झटका
श्रेयस अय्यर वनडे में टीम इंडिया के मध्यक्रम के प्रमुख बल्लेबाज माने जाते हैं। उनकी अनुपस्थिति निश्चित रूप से टीम के संतुलन को प्रभावित करेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और मेडिकल टीम को विश्वास है कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर वापसी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें