भले ही भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल होकर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो, लेकिन अपनी निजी जिंदगी की वजह से वह खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, पांड्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को एक फिल्म में कमाल की भूमिका अदा करने के लिए बधाई के तौर पर एक पपी (पिल्ला) गिफ्ट किया है।