फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने पांच साल बाद लिया अर्जुन पुरस्कार, जानें अब तक क्यों नहीं लिया था अवॉर्ड

Sun, 20 Nov 2022 10:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुजारा सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजधानी दिल्ली में हैं। वह भारत ए टीम का हिस्सा होंगे जो अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश किए जाने के पांच साल बाद इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। पुजारा अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण 2017 में पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। 
विज्ञापन


शनिवार को आखिरकार यहां ‘हैंड ओवर’ (पुरस्कार सुपुर्द) समारोह में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका मिला। खेल मंत्री से अनुराग ठाकुर से पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘बीसीसीआई और अनुराग ठाकुर को बाद में अर्जुन पुरस्कार सौंपने के लिए यह सम्मान आयोजित करने के लिए धन्यवाद। इसे मैं अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण उस साल ले नहीं पाया था। इसे लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आभारी हूं।’

पुजारा सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजधानी दिल्ली में हैं। वह भारत ए टीम का हिस्सा होंगे जो अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में वापसी की, वह 96 टेस्ट खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें