फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Axar Patel Marriage Photos: अक्षर पटेल ने मेहा के साथ रचाई शादी, बरात में जमकर नाचे, देखें तस्वीरें और वीडियो

Fri, 27 Jan 2023 01:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

Axar Patel Wedding Photos: अक्षर पटेल ने अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से छुट्टी ली थी। उन्होंने गुजरात के वडोजरा में मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए।
विज्ञापन
अक्षर और मेहा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, अक्षर ने अपनी शादी का कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है, लेकिन ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके यादगार दिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन



 

मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं। वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

 

अक्षर पटेल की शादी में क्रिकेटर जयदेव उनादकट भी शामिल हुए

रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर ने इस दौरान बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया। शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे। हालांकि, रवींद्र जडेजा फिट हो चुके हैं और आने वाले समय में अक्षर के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा।
 

अक्षर पटेल की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में अक्षर दूल्हा बने दिखाई दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें