फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाती रायुडू ने वापस लिया संन्यास, डंके की चोट पर टीम में दोबारा खेलने की तारीख भी बताई

Fri, 30 Aug 2019 03:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंबाती रायुडू
विश्व कप 2019 टीम में न चुने जाने के बाद भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने अचानक संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अब लगभग 58 दिन बाद अपने उस फैसले को भावुक बताते हुए रायुडू ने संन्यास वापस लेने का भी एलान कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
अंबाती रायुडू
आंध्रप्रदेश के इस खिलाड़ी ने अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और नोएल डेविड का शुक्रिया अदा किया। बकौल अंबाती इन सभी ने मुश्किल वक्त में उनका समर्थन किया। इन सभी ने अहसास कराया कि मुझमें अभी काफी क्रिकेट बची है और मैं आगे खेल सकता हूं। रायुडू ने कहा कि वे हैदराबाद के लिए आगे खेलने को तैयार हैं और टीम के लिए 10 सितंबर से खेलने को उपलब्ध भी रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
अंबाती रायडु - फोटो : getty
इसके बाद हैदराबाद के चीफ सिलेक्टर नोएल डेविड ने कहा कि, 'यह हमारे लिए अच्छी खबर है। रायुडू में अभी कम से कम 5 साल की क्रिकेट बाकी है। वे युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सिखा सकते हैं। उनके बिना हमें पिछले साल रणजी ट्रॉफी में काफी संघर्ष करना पड़ा था। उनकी क्लास और अनुभव से हमारी टीम को फायदा होगा।'

4 of 6
विजय शंकर और अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
अंबाती रायुडू छह महीने पहले तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। कप्तान, कोच और मुख्य चयनकर्ता द्वारा उन्हें आईसीसी विश्व कप के लिए नंबर-4 का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया जा रहा था, लेकिन जब 15 अप्रैल को टीम की घोषणा हुई, तब उनकी जगह विजय शंकर को टीम में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत
इसके बाद रायुडू का एक विवादित ट्वीट भी बेहद चर्चा में आया, जिसके बाद उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि चोटिल होकर शिखर धवन और फिर विजय शंकर के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने उनकी जगह ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंबाती रायुडू
इसके बाद ही 3 जुलाई 2019 को भारतीय टीम के लिए 55 वन-डे इंटरनेशनल में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाने वाले रायुडू ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रायुडू के बल्ले से तीन शतक और 10 अर्धशतक भी निकले हैं। 6 टी-20 मैच खेलने वाले रायुडू ने 10.50 की खराब औसत से 42 रन बनाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें