फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए से भिड़ेगी कोहली की टीम इंडिया, अभ्यास मैच में होगा आमना-सामना

Thu, 28 Jan 2021 03:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय टीम इस साल के अपने पहले विदेश दौरे के तहत जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। यहां उसे मेजबान टीम के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी होगी। इंग्लैंड के इस दौरे पर पहली बार भारतीय टीम अपनी ए टीम के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच नाटिंघमशर के काउंटी मैदान पर खेला जाएगा लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं है।

विज्ञापन


नाटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने बयान में कहा, ‘इन गर्मियों में काउंटी ग्राउंड पर दुनिया के कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलते हुए दिखेंगे। तब हम भारत और भारत ए का स्वागत करेंगे।’ इसमें कहा गया, ‘इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले विराट कोहली की टीम चार दिवसीय अभ्यास मैच में भारत ए से खेलेगी।’ 

दूसरा अभ्यास मैच लीसेस्टरशर में 28 जुलाई से खेला जाएगा। बयान में कहा गया, ‘दूसरा अभ्यास मैच 28 जुलाई से लीसेस्टरशर में खेला जाएगा।’

बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इस श्रृंखला का पहला मैच चार अगस्त से नाटिंघम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट (12 से 16 अगस्त) और चौथा टेस्ट (दो से छह सितंबर) लंदन में जबकि तीसरा टेस्ट (25 से 29 अगस्त) लीड्स और पांचवां टेस्ट (10 से 14 सितंबर) मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इंग्लैंड की टीम इस समय भारत दौरे पर है जहां उसे चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें