फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने बांधी काली पट्टी, इस दिग्गज क्रिकेटर के निधन पर जताया शोक

Sun, 19 Jan 2020 02:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल-शमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में फिंच ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया। बिना किसी बदलाव के उतरी टीम इंडिया मैच में काली पट्टी पहनकर उतरी। भारतीय खिलाड़ियों ने दिग्गज क्रिकेटर बापू नाडकर्णी के निधन पर संवेदना जताने के लिए अपने-अपने बाहों पर काले रंग की पट्टी बांधी।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में लगातार 21 ओवर मेडन करने का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व भारतीय आलराउंडर बापू नाडकर्णी का शुक्रवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके निधन पर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने भी शोक व्यक्त किया था।

नाडकर्णी मुंबई के शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल थे। उन्होंने 191 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें 500 विकेट लिए और 8880 रन बनाए। नासिक में जन्में नाडकर्णी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 1955 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच भी इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1968 में एमएके पटौदी की अगुवाई में आकलैंड में खेला था।
विज्ञापन


उन्हें लगातार 21 ओवर मेडन करने के लिए याद किया जाता है। मद्रास (अब चेन्नई) टेस्ट मैच में उनका गेंदबाजी विश्लेषण 32-27-5-0 था। उन्हें किफायती गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता था। पाकिस्तान के खिलाफ 1960-61 में कानपुर में उनका गेंदबाजी विश्लेषण 32-24-23-0 और दिल्ली में 34-24-24-1 था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें