फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’चयनकर्ताओं ने चुनी विश्वकप 2019 के लिए बेहद मजबूत टीम’

Tue, 16 Apr 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN
विज्ञापन
एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम चुनी जिसकी अगुवाई विराट कोहली करेंगे और रोहित शर्मा उप कप्तान होंगे। दिनेश कार्तिक ने दूसरे विकेटकीपर के स्थान की दौड़ में ऋषभ पंत को पछाड़कर बाजी मारी। 
विज्ञापन


अब भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज व गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने मंगलवार को कहा कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए बहुत मजबूत टीम चुनी है। धवन ने एक जागरूकता अभियान के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘विश्व कप के लिए हमारी बहुत अच्छी और मजबूत टीम है और हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार हैं। एक बार हम सब वहां पहुंच जाए तो हम शानदार प्रदर्शन करेंगे।’
 
अपनी IPL टीम दिल्ली के बारे में बात करते हुए धवन ने कहा कि कोच रिकी पोंटिंग और सलाहकार सौरव गांगुली के अनुभव से टीम को काफी फायदा मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘कोच रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के सहयोग से मदद मिल रही है। कप्तान के तौर पर उनका अनुभव शानदार साबित हो रहा है। साथ ही हमारी टीम में युवा खिलाड़ी भी परिपक्व हो रहे हैं।’ 
विज्ञापन


धवन ने कहा, ‘यह सत्र हमारे लिए अच्छा रहा है। दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए सब कुछ नया है, नया नाम, नया प्रबंधन, नया सहयोगी स्टाफ, सबकुछ नया है। हमारी टीम काफी मजबूत और संतुलित है। हम जिस तरह से खेल रहे हैं, वह अच्छा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें