फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट सेना का कारनामा: लगातार छठी सीरीज जीती और रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया

Sun, 21 Mar 2021 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @starsportsIndia
टी-20 विश्व कप की फुल ड्रेस रिहर्सल मानी जा रही श्रृंखला के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 36 रन से पीट दिया। अहमदाबाद में शनिवार रात खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 को जीतते ही भारत ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबलों में यह भारत की 10वीं जीत है। भारतीय टीम इस प्रारूप में दो साल से अजेय है और यह उसकी लगातार छठी सीरीज भी है।
विज्ञापन

2 of 5
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड की टीम नौ साल से भारत में कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी है। पिछली बार अक्तूबर 2011 में हराया था। भारत की यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल भारत में टी-20 विश्व कप होना है और कप्तान कोहली सीरीज में पूरे रंग में नजर आए। अब विराट सबसे ज्यादा 12 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं, उन्होंने अपने खास दोस्त और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (11 बार) को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
भारत को मिली ट्रॉफी - फोटो : ट्विटर @BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का श्रेष्ठ प्रदर्शन

भारतीय टीम ने इस मैच में 2 विकेट गंवाकर 224 रन बनाए। यह टी-20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम सबसे बड़ा और कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 218 रन था, जो उसने 2007 में हुए टी-20 विश्व कप में डरबन में बनाया था।

4 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
टी-20 में भारत के शीर्ष 5 स्कोर
 
स्कोर बनाम स्थल कब
260/5 श्रीलंका इंदौर 2017
244/4 वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
240/3 वेस्टइंडीज मुंबई 2019
224/2 इंग्लैंड अहमदाबाद 2021
218/4 इंग्लैंड डरबन 2007

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का विजय रथ
  1. बांग्लादेश का भारत दौरा: तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2019, भारत 2-1 से जीता
  2. वेस्टइंडीज का भारत दौरा: तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2019, - भारत 2-1 से जीता
  3. श्रीलंका का भारत दौरा: तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2020, भारत 2-0 से जीता
  4. भारत का न्यूजीलैंड दौरा: पांच मैचों की टी-20 सीरीज 2020, भारत 5-0 से जीता
  5. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2020, भारत 2-1 से जीता
  6. इंग्लैंड का भारत दौरा: पांच मैचों की टी-20 सीरीज 2021, भारत 3-2 से जीता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें