फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाली इकलौती टीम

Fri, 28 Jun 2019 06:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब लगभग खत्म होने को हैं। सभी टीमों ने अपने कोटे के अधिकतर मुकाबले खेल लिए हैं और तीन टीमों (दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज) को छोड़ दिया जाए तो हर किसी की तैयारी सेमीफाइनल में जगह बनाने की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के बाद अब अगले दावेदार के लिए इंडिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान पर सभी की निगाहें हैं। हालांकि न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचना भी लगभग तय माना जा रहा है और चौथी टीम के लिए ज्यादा लड़ाई है।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं ग्रुप स्टेज के मुकाबलों की बात की जाए तो गुरुवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर जहां अपने जीत का विजय रथ जारी रखा वहीं उसके नाम एक खास उपलब्धि भी जुड़ी हुई है।

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
दरअसल अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए कुल 34 मुकाबलों में सभी टीमों ने कम से कम 6 मैच खेल लिए हैं। इनमें हर टीम ने हार का स्वाद चखा है। लेकिन टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से एक मैच भी नहीं गंवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
टीम ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं न्यूजीलैंड के साथ उसका एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। टीम इंडिया ने अब तक ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज को हराया। आगे टीम को अभी बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें