फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने किया बेटे के नाम का खुलासा, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

Sun, 01 Dec 2024 03:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपने पूरे परिवार को दर्शाया है। सभी के आगे उन्होंने उसका नाम लिखा है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित, रितिका और समायरा के अलावा एक के आगे अहान लिखा है।
विज्ञापन
रोहित-रितिका-समायरा-अहान - फोटो : rohitsharma45/ritssajdeh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर, 2024 को एक बेटे को जन्म दिया था। यह उनका दूसरा बच्चा है। अब रितिका ने अपने परिवार के नए सदस्य के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने रविवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपने पूरे परिवार को दर्शाया है। सभी के आगे उन्होंने उसका नाम लिखा है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित, रितिका और समायरा के अलावा एक के आगे अहान लिखा है। इससे साफ हो गया है कि रोहित और रितिका ने अपने दूसरे बच्चे का नाम अहान शर्मा लिखा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। पहले टेस्ट में वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण नहीं पहुंचे थे। रविवार को भारत बनाम प्रधानमंत्री एकादश मुकाबले में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। इस दौरान वह सिर्फ तीन रन बना सके। इससे साफ हो गया है कि एडिलेड टेस्ट में हिटमैन चौथे नंबर पर उतर सकते हैं। हालांकि, अब तक विराट कोहली की पोजीशन साफ नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें