फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच और नडाल का सेमीफाइनल मैच देख मंत्रमुग्ध हुए भारतीय क्रिकेटर

Sat, 12 Jun 2021 02:37 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच खेले गए फेंच ओपन सेमीफाइनल मैच को देखकर कई भारतीय क्रिकेटर मंत्रमुग्ध हो गए। नडाल और जोकोविच के बीच ये महामुकाबला 4 घंटे 10 मिनट तक चला। 
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंच ओपन 2021 पुरुष सिंगल्स का सेमीफाइनल मुकाबला 12 जून को नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच खेला गया। सांसे थाम देने वाले इस मुकाबले को देखकर भारतीय क्रिकेटर मंत्रमुग्ध हो गए। जोकोविच और नडाल के बीच ये मैच 4 घंटे 10 मिनट तक चला। लाल बजरी के बादशाह के नाम मशहूर नडाल को इस मुकाबले में जोकोविच के सामने हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


फ्रेंच ओपन की बात की जाए तो नडाल की 14वें सेमीफाइनल में ये पहली हार है। वहीं बीते 16 वर्षों में नडाल 108 मैचों में पेरिस में सिर्फ तीसरी बार हारे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मैराथन मुकाबला 4 घंटे 10 मिनट तक चला। विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इस मैच में नडाल को 3-6, 6-3, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। इस शानदार ऐतिहासिक मैच को देखकर कई भारतीय क्रिकेट मंत्रमुग्ध हो गए।  

टीम इंडिया के सीनियर क्रिकेटर आर अश्विन ने नडाल और जोकोविच के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के बाद ट्वीट कर लिखा, ये सिर्फ टेनिस नहीं है, ये दोनों खिलाड़िया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन


क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर ने ट्वीट कर लिखा, नडाल एक सेट आगे होने के बाद सेमीफाइनल हार गए।



दिनेश कार्तिक ने भी इस मुकाबले का लुत्फ उठाया। मैच के बात उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बुरा नहीं है आज रात ये मैच पूरा होने वाला नहीं, आज की रात क्या अविश्वसनीय टेनिस का मैच हो रहा है।



इसके बाद उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, यदि कोई ये जानना चाहता है कि खेल में नॉट गिविंग अप का मतलब क्या है तो कृपया टेलीविजन स्विच करें और इन दो दिग्गजों को खेलते हुए देखें। यदि आप भारत में पहले से सो चुके हैं तो इसका रिप्ले देखें। 
विज्ञापन


वहीं वसीम जाफर ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, नडाल सेमीफाइनल में हारेंगे ये सिर्फ जोक है। यानी जोकोविच। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें