भारतीय क्रिकेट में इसे एक अजीब संयोग कहा जाएगा कि राहुल द्रविड़ के बाद वीरेंद्र सहवाग के 100वें टेस्ट में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा और दोनों ही बार भारत को हार का कड़वा घूंट इंग्लैंड ने ही पिलाया। वानखेडे़ स्टेडियम में मार्च 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 212 रन से और अब 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2006 का टेस्ट द्रविड़ का 100वां टेस्ट था। तब कप्तान रहे द्रविड़ ने दोनों पारियों में 52 और 9 रन बनाए थे। इस बार सहवाग ने दोनों पारियों में 30 और 9 रन बनाए हैं।
- भारत की अक्तूबर 2008 के बाद से घरेलू टेस्ट में यह दूसरी हार है। भारत ने इस अवधि के दौरान 23 टेस्ट खेले और 14 टेस्ट जीते हैं। इससे पहले भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2010 में नागपुर में पारी और छह रन से शिकस्त मिली थी।