फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के हेड कोच शास्त्री ने कहा, इस मामले में एमएस धोनी का कोई सानी नहीं

Wed, 13 Sep 2017 11:03 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
धोनी और विराट
विज्ञापन
श्रीलंका दौरे पर 9-0 का क्लीनस्वीप करने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच  रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


शास्त्री ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया का सबसे महान विकेटकीपर और सबसे फिट खिलाड़ी करार दिया। इंडिया टुडे से बातचीत में शास्त्री ने कहा, 'धोनी अभी भी दुनिया के सबसे शानदार विकेटकीपर हैं। धोनी काफी एक्टिव और उनसे तेज विकेटकीपर कोई नहीं है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना धोनी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इससे उनके खेल में और निखार आया है।'

पढ़ेंः- विराट ब्रिगेड की श्रीलंकाई कोच ने पीठ थपथपाई,  वर्ल्ड की बेस्ट टीम से कर दी तुलना 

उन्होंने आगे कहा, 'धोनी भारतीय टीम की ताकत हैं। वो मौजूदा समय के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके होने से टीम को काफी फायदा पहुंचता है।'  धोनी ने 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने 2017 में 17 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 91.33 औसत की दर ले 548 रन बनाए। उनका श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में श्रीलंका में खत्म हुई वनडे सीरीज में धोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और उन्होंने पूरी वनडे सीरीज में नॉट आउट रहे थे। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ (45, 67 49,1,1) रनों की पारी खेली थी जिसमें वो नॉट आउट रहे थे। इसके अलावा धोनी एकमात्र टी20 में भी नॉट आउट रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें