टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सफर में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन का योगदान अहम रहा है। कोहली ने हर फॉर्मेट में जमकर रन कूटे हैं। 2016 का साल कोहली के नाम रहा।
हालांकि एक बात पर विराट कोहली की आलोचना जरूर की जाती है कि कोहली ने विदेश में रन नहीं बनाए। फिर भी कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाकर बता दिया कि वो किस मिट्टी के बने हैं। मगर जानकार मानते हैं कि कोहली की असली परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ उसी की पिचों पर होगी।
इसी लिए हर रूप में खुद को परफेक्ट करने के लिए कोहली एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं। संभव है कि कोहली इंग्लिश पिचों पर सफल होने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जाएं। इसे कोहली की दूरदृष्टि कहा जा सकता है कि उन्होंने 2018 के इंग्लैंड दौरे के लिए अभी से तैयारियां के बारे में सोचना शुरु कर दिया है।