फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: 98 रन पर खेल रहे शनाका मांकड़िंग से हुए थे आउट, फिर रोहित ने क्यों वापस ली अपील, कप्तान ने बताई वजह

Wed, 11 Jan 2023 10:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

रोहित शर्मा ने मांकडिंग की अपील वापस लेने के बाद कहा कि वह इस तरीके से दासुन शनाका को आउट नहीं करना चाहते थे। हालांकि, रोहित ने अपने बयान में कहीं यह नहीं कहा की वह मांकडिंग करने के खिलाफ हैं। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने दासुन शनाका के खिलाफ मांकडिंग की अपील वापस ले ली। इसके बाद से रोहित शर्मा लगाचार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, रोहित के अपील वापस लेने से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह मांकडिंग के खिलाफ हैं। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने बताया कि उन्होंने शनाका के खिलाफ अपील वापस क्यों ली थी। 
विज्ञापन


मैच के बाद जब रोहित से आखिरी ओवर में हुए ड्रामे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा "मुझे पता नहीं था कि शमी ने यह किया है और अंपायर के पास अपील भी की है, लेकिन वह 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस मैच में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। हम उन्हें इस तरीके से आउट नहीं कर सकते। हम उनका विकेट उस तरीके से लेना चाहते थे जैसा हमनें सोचा था, लेकिन यह वह तरीका नहीं था, जिससे हम उनका विकेट लेना चाहते थे। उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और हम इसका श्रेय उनसे नहीं छीन सकते।"
 
Trending Videos
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 21 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यह टीम कभी भी मैच में वापसी नहीं कर पाई। पाथुम निशांका 72 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अंत तक अकेले लड़ाई जारी रखी। उन्होंने 88 गेंद में नाबाद 108 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका को जीत नहीं दिला सके। भारत ने यह मुकाबला 67 रन से जीता। 
 

इस मैच के आखिरी ओवर में दासुन शनाका 98 रन पर थे और नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे। गेंदबाज शमी के गेंद करने से पहले ही वह क्रीज छोड़कर आगे निकल गए। शमी ने उन्हें रन आउट कर दिया और अंपायर से अपील भी की। जब मैदानी अंपायर ने रन आउट की जांच के लिए तीसरे अंपायर की मदद मांगी तो भारतीय कप्तान रोहित ने अपनी अपील वापस ले ली। इसके बाद शनाका को स्ट्राइक मिली और उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। रोहित के इस फैसले और खेल भावना की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें