फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती होंगे चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? कप्तान रोहित शर्मा ने दिए संकेत; जानें क्या कहा

Wed, 05 Feb 2025 08:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। वरुण ने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी प्रभावित किया था जहां उन्होंने छह मैचों में 18 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में अंतिम समय में बदलाव के संकेत दिए हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व लगभग इस बात की पुष्टि कर दी कि वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज में वनडे डेब्यू कर सकते हैं। कप्तान ने साथ ही कहा कि अगर वरुण इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो भारत उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करने पर विचार कर सकता है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए अहम है सीरीज 
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है जो 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए काफी अहम है। इस सीरीज में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह चोट से जूझ रहे हैं। बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना भी निश्चित नहीं है और भारत उन्हें जल्दबाजी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाने की गलती नहीं करेगा। 

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं वरुण 
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। वरुण ने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी प्रभावित किया था जहां उन्होंने छह मैचों में 18 विकेट लिए थे। वरुण पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी विकेट चटकाने में सफल हुए। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले ही टीम में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

रोहित ने कहा, वरुण एक अलग तरह से पेश आ रहे हैं और हम देख रहे हैं हम क्या कर सकते हैं। मुझे पता है कि यह अलग प्रारूप है और फिलहाल हम चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। लेकिन वरुण अगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो हम इस बारे में सोच सकते हैं। 

मालूम हो कि अगर वरुण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहे तो यह दूसरी बार होगा जब उन्हें अंतिम समय में किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह दी जाएगी। वरुण को 2021 टी20 विश्व कप के लिए भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह टूर्नामेंट में पूरी तरह विफल रहे थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें