फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: क्या रोहित का अजीब तरीके से आउट होना भारत को पड़ेगा भारी? देखें किस तरह पवेलियन लौटे कप्तान

Fri, 18 Oct 2024 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

भारत को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अच्छी लय में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा अपना विकेट फेंक बैठे। दरअसल, भारत की दूसरी पारी के 22वें ओवर में एजाज पटेल की गेंद पर रोहित ने डिफेंस किया। हालांकि, गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर पीछे की तरफ गई और विकेट से टकरा गई।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था। यह उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक रहा। हालांकि, पचासा लगाने के बाद रोहित अजीब तरीके से आउट हुए और उनकी पारी का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए थे और 356 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। 
विज्ञापन

यशस्वी-रोहित की शानदार साझेदारी
भारतीय बल्लेबाजी क्रम पहली पारी में पूरी तरह विफल रहा था, लेकिन दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे रोहित ने एक बार फिर तेजी से खेलना शुरू किया। यशस्वी और रोहित ने इस तरह पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े और टीम को ठोस शुरुआत दी। हालांकि, स्पिनर एजाज पटेल ने यशस्वी को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। एजाज पटेल ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। वह 52 गेंद में छह चौके की मदद से 35 रन बना सके। 

अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित ने गंवाया विकेट 
भारत को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अच्छी लय में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा अपना विकेट फेंक बैठे। दरअसल, भारत की दूसरी पारी के 22वें ओवर में एजाज पटेल की गेंद पर रोहित ने डिफेंस किया। हालांकि, गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर पीछे की तरफ गई और विकेट से टकरा गई। रोहित ने कोई रिएक्ट नहीं किया, न ही गेंद को विकेट पर जाने से रोक पाए। इस तरह आउट होने के बाद रोहित काफी निराश दिखे। उन्होंने 63 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। रोहित जिस लय में दिख रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह भारत को मुश्किल से बाहर निकालने में सफल रहेंगे, लेकिन रोहित का विकेट गंवाना भारत के लिए भारी पड़ सकता है क्योंकि टीम को मैच में बने रहने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पारी 
इससे पहले, न्यूजीलैंड भारत को पहली पारी में 46 रन पर समेटने के बाद 400 रन से अधिक बनाने में सफल रहा। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 134 रन की शानदार पारी खेली। वह आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। अपनी 157 गेंद की पारी में रचिन ने 13 चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें कुलदीप यादव ने सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीन विकेट पर 180 रन से आगे खेलना शुरू किया और 222 रन जोड़ने में बाकी बचे सात विकेट गंवाए। डेरिल मिचेल (18), टॉम ब्लंडेल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद रचिन ने टिम साउदी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। रचिन ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा, जबकि साउदी ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। अर्धशतक लगाने के बाद साउदी सिराज का शिकार बने। वह 73 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। एजाज चार रन बना सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें