फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: भारतीय कोच ने कैरिबियाई बल्लेबाजों पर उठाए सवाल, कहा- उन्होंने शॉट खेलने का प्रयास नहीं किया

Mon, 24 Jul 2023 11:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन

सार

म्हाम्ब्रे ने कहा ‘पिच बेहद धीमी और बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान है। दिन का खेल समाप्त होने तक यह थोड़ा टर्न लेने लग गई थी। वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी में बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया। 
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपयोग की जा रही पिच को बल्लेबाजी के लिए बेहद धीमी करार देते हुए शॉट खेलने का प्रयास तक नहीं करने के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आलोचना की। वेस्टइंडीज दो मैचों की सीरीज में अभी 0-1 से पीछे है। उसने दूसरे टेस्ट में भारत के 438 रन के जवाब में तीसरे दिन रन बनाने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन


कैरेबियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 229 रन बनाए थे और अगले दिन 26 रन बनाने में बाकी पांच विकेट को दिए। इस तरह भारत को 183 रन की बढ़त मिल गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 24 ओवरों में 181 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को फिर से बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं और भारत से 289 रन पीछे है। वहीं, टीम इंडिया जीत से आठ विकेट दूर है। म्हाम्ब्रे ने कहा ‘पिच बेहद धीमी और बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान है। दिन का खेल समाप्त होने तक यह थोड़ा टर्न लेने लग गई थी। वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी में बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया। जब बल्लेबाज शॉट खेलने का प्रयास करता है तो विकेट लेने का भी मौका होता है लेकिन उन्होंने ऐसी कोशिश ही नहीं की।’
विज्ञापन


दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने पारी के अंतर से अपने नाम किया था और दूसरे मुकाबले में भी जीत की दहलीज पर खड़ी है। यह दोनों टीमों के बीच 100वां टेस्ट मैच है और इसे जीतकर भारतीय टीम यादगार बनाना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें