फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसी भी परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं भारतीय गेंदबाज'

Wed, 09 Jan 2019 06:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने साबित कर दिया कि वह सभी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में समक्ष है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारतीय टीम आस्ट्रेलियाई मांद में पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।

महान बल्लेबाज ने कहा, ’मैं आसानी से कह सकता हूं कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण पूरी दुनिया में या किसी भी सतह पर प्रतिस्पर्धी है। हम दुनिया के किसी भी कोने में जाकर खेलने के लिये तैयार हैं और काफी प्रतिस्पर्धी भी रहेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'अगर मुझे नाम लेना होगा तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा, तथा उमेश यादव, वो भी एक टेस्ट में खेला था - इन सभी गेंदबाजों ने अलग अलग स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।'

तेंदुलकर ने कहा कि यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में स्पिनर्स ने भी बेहतर किया। उन्होंने कहा, ‘स्पिनरों ने भी योगदान दिया, सिर्फ तेज गेंदबाजों ने ही नहीं बल्कि स्पिनरों ने भी अच्छी गेंदबाजी की।’ 

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि तेज गेंदबाजों के स्तर में सुधार रातों रात नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘खाने पीने, ट्रेनिंग के तरीकों, बेहतर फिटनेस के बारे में जागरूकता के अलावा कोई भी सूचना तुरंत उपलब्ध होना, इन सभी कारकों ने मदद की। आपको ढांचे के बारे में नहीं भूलना चाहिए, क्रिकेट के लिये ढांचा शानदार है और निश्चित रूप से इससे खुश होना चाहिए लेकिन कभी भी संतोष नहीं करना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि हम बेहतर से बेहतर होते जाए। लेकिन यह सब रातों रात नहीं होता। यह एक प्रक्रिया है और इसमें कुछ समय लगा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें