फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

978 मैचों के इतिहास में भारत का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन, केन्या-जिम्बाब्वे से भी खराब गेंदबाजी

Sun, 29 Nov 2020 05:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण विपक्षी टीमों पर दबाव बनाने और उनके खिलाड़ियों को आउट करने में लगातार फेल हो रहा है। यही कारण है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैच की वन-डे सीरीज गंवा दी। दरअसल, भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी विकेटों के लिए तरस रहे हैं। यही कारण है कि दूसरी टीमों के बल्लेबाज भारत के खिलाफ जमकर रन बटोर रहे हैं और रनों का अंबार लगा रहे हैं। टीम के गेंदबाजों का यह खराब प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी जारी रहा और टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

2 of 4
शमी और बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के 978 मैचों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ लगातार तीन पारियों में  शतकीय साझेदारी की है। सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से इसी साल फरवरी में मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोल्स ने 106 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने 156 रनों की साझेदारी की और रविवार को दूसरे वनडे में भी दोनों ने 142 रन जोड़े। 
विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
इसके अलावा टीम के गेंदबाजों ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय गेंदबाज पिछले पांच से अधिक मुकाबलों में पावरप्ले में विकेट निकालने में फेल रहे हैं। यही वजह है कि अब एक कैलेंडर वर्ष में पहले विकेट के लिए सबसे खराब औसत के साथ गेंदबाजी करने वाली टीमों में भारत केन्या, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसे देशों से भी ऊपर पहुंच गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय टीम की 2020 में पहले विकेट के लिए 125.42 की सबसे खराब औसत है, जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर है केन्या की टीम जिसकी 2001 में 104.37 की औसत थी। इनके अलावा बांग्लादेश की 1997 में 96 और जिम्बाब्वे की 2020 में ही 84 की औसत रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें