फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 Triangular Series: भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जाएगी टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला, शारजाह में खेलेंगे दृष्टिबाधित क्रिकेटर

Sat, 12 Mar 2022 04:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शारजाह में त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला खेलेगी। यह सीरीज 13 से 19 मार्च तक खेली जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शारजाह में त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला खेलेगी। यह सीरीज 13 से 19 मार्च तक खेली जाएगी।  भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) की ओर से जारी बयान के अनुसार मुकाबलों का आयोजन शारजाह के स्काइलाइन यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंपस में किया जाएगा। 

सीएबीआई अध्यक्ष डॉ. महंतेश जीके ने कहा, ‘‘फाइनल सहित सात मुकाबलों का आयोजन होगा और भारतीय टीम में 17 दृष्टिबाधित क्रिकेटर शामिल हैं। सीएबीआई प्रतिभावान दृष्टिबाधित क्रिकेटरों को निखारने के लिए काम कर रहा है जिससे खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और वह अपनी पूर्ण क्षमता हासिल कर पाएंगे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें