फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी स्थान को लेकर रखी राय, बोले - कहीं भी खेलने के लिए तैयार

Mon, 13 Jan 2025 06:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेयस ने वनडे विश्व कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 11 मैचों में 66.25 के औसत और 113.24 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज थे। विश्व कप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 128 रन था।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बल्लेबाजी स्थान को लेकर राय रखी है। उनका कहना है कि वह इस टूर्नामेंट में मध्यक्रम पर उतरना जारी रखना पसंद करेंगे। हालांकि, श्रेयस ने साथ ही कहा कि वह किसी भी स्थान पर खेलने के लिए तैयार हैं। भारत ने अबतक 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित नहीं की है। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी से करेगा। इसके बाद उसका सामना 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा और भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी। 

श्रेयस ने कहा, मैं मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर उतरना पसंद करूंगा। वैसे मैं कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूं। केएल राहुल और मैंने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान मधयक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हमारा साथ में अच्छा सीजन बिता है। फाइनल में हालांकि, जैसा हम चाहते थे, वैसा नहीं कर पाए थे। अगर मुझे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाता है तो मेरे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात होगी। 

वनडे विश्व कप में किया था प्रभावित
श्रेयस ने वनडे विश्व कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 11 मैचों में 66.25 के औसत और 113.24 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज थे। विश्व कप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 128 रन था। श्रेयस ने विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे। वह पहले मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक ही विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने बनाया कप्तान
अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में जुटी पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी कड़ी में श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है। श्रेयस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में ही टीम ने पिछले सत्र खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल में पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर के करियर की यह तीसरी टीम है। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स (2015-21) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक आक्रामक युवा खिलाड़ी के रूप में ख्याति अर्जित की थी। 2021 में श्रेयस पंत की कप्तानी में खेले थे। 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में शामिल होने के बाद अय्यर ने अपनी कप्तानी में 2024 में कोलकाता को तीसरी बार खिताब दिलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें