फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना ने एम्स्टर्डम में करवाई घुटनों की सर्जरी, कई हफ्तों के लिए हुए क्रिकेट से दूर

Sat, 10 Aug 2019 01:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने घुटनों की सर्जरी करवाई है। पिछले कुछ महीनों से दर्द से जूझ रहे रैना की एम्सटर्डम में सफल सर्जरी हुई है। हालांकि अब उन्हें इससे उबरने में कम से कम छह हफ्ते का समय लगेगा। 

विज्ञापन


इस दौरान वे घरेलू क्रिकेट में भाग नहीं ले पाएंगे और क्रिकेट से भी दूर ही रहेंगे। टीम इंडिया के सफलतम बल्लेबाजों में शुमार 37 वर्षीय रैना काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।  

सर्जरी को लेकर रैना के सर्जन एच वान डर होवेन ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करायी, जिसमें उन्हें पिछले कुछ महीनों से समस्या हो रही थी। सर्जरी सफल रही और अब उन्हें उबरने के लिए कम से कम चार से छह हफ्ते का समय लगेगा। ’’
विज्ञापन




बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में नजर आए थे। रैना ने टीम इंडिया के लिए अब तक 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मुकाबले खेले हैं। 
विज्ञापन


रैना घरेलू क्रिकेट में जहां उत्तरप्रदेश की तरफ से खेलते हैं वहीं आईपीएल में वे धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में नजर आते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें