टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय इस समय काफी खुश हैं क्याोंकि वो एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी मुरली विजय ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए दी है। मुरली विजय ने ट्विटर पर जो फोटो शेयर की उसमें उनका बड़ा बेटा अपने नवजात भाई को गोद में लिया हुआ है। मुरली ने लिखा, 'दो रॉकस्टार, एक बेटा, दूसरे को दुनिया से परिचित करा रहा है। '
Two Rockstars!! One introducing the other to the world 🌍. Feeling Blessed🙏. #grateful #lovetoall #moretolife pic.twitter.com/1dPJtSpcK9
— Murali Vijay (@mvj888) October 2, 2017
पढ़ेंः- कब-कहां खेले जाएंगे फीफा अंडर-17 विश्व कप के मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल
बता दें कि मुरली विजय पहले से ही दो बच्चों के पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम निरव और छोटी बेटी का नाम इवा है। नवजात उनकी तीसरी संतान है। उन्होंने 2012 में निकिता से शादी की थी। गौरतलब है कि निकिता टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्नी रही हैं।
मालूम हो कि मुरली विजय पिछले काफी लंबे समय से चोटिल होने के कारण क्रिकेट से दूर हैं। गौरतलब है कि जुलाई में मुरली विजय की चोट के बारे में बीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें कुछ समय आराम की जरूरत है। इसलिए उनके बदले भारत-श्रीलंका के बीच 26 जुलाई से लेकर 6 सितंबर तक 3 टेस्ट मैच में शिखर धवन ने एंट्री ली थी।
पढ़ेंः- ईडन गार्डन में 16 नवंबर को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी
बता दें कि विजय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने अपनी दाहिनी कालई में दर्द की बात कही है, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने विजय को आराम करने की सलाह दी थी। 33 वर्षीय मुरली विजय ने 51टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। विजय ने इंटरनेशनल करियर का आगाज नवंबर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट में किया था। विजय 51 टेस्ट में 46.30 की औसत से 3408 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है।