फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithvi Shaw: भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने पृथ्वी शॉ के लिए किया आपत्तिजनक ट्वीट, प्रशंसकों ने लगाई जमकर क्लास

Fri, 11 Aug 2023 09:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पृथ्वी पिछले दो साल से भारतीय टीम की दौड़ से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड के वनडे कप टूर्नामेंट में समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेली। इसके बाद तो वह सोशल मीडिया पर छा गए। फैंस को यह तूफानी पारी काफी पसंद आई। हालांकि, कुछ लोगों ने फिटनेस को लेकर पृथ्वी की आलोचना भी की। इसी बीच, एक शख्स ने उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पसंद नहीं किया और उसकी जमकर क्लास लगा दी।
विज्ञापन


अंकुर नागपाल नाम के भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- भारत का खानपान और जेनेटिक्स बेजोड़ हैं। ये 23 साल का इंडियन एथलीट हैं। उनके इसी एक्स पर अंकुर वारिकू नाम के यूजर ने लिखा, ''और इनकी मां को लगता है कि ये पतला हो गया है।'' इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए। उन्होंने दोनों की जमकर क्लास लगाई। दरअसल, पृथ्वी जब चार साल के थे तो उनकी मां का निधन हो गया था। फैंस ने अंकुर को ट्रोल किया। फिर बाद में उन्होंने माफी मांग ली।



अंकुर ने मांगी माफी
अंकुर ने लिखा, 'लोगों के कमेंट के बाद मुझे अपनी गलती के बारे में पता चला। यह तस्वीर पृथ्वी शॉ की है जिन्होंने चार साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था। मुझे अपने पोस्ट पर गर्व नहीं हैं। मैंने बहुत बड़ी गलती की।'' उन्होंने पृथ्वी शॉ को टैग करते हुए माफी मांगी और कहा कि वह क्रिकेट ज्यादा नहीं देखते हैं इसलिए उन्हें पता नहीं था। अंकुर वारिकू के यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर 80 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


2021 में खेला था पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच
पृथ्वी पिछले दो साल से भारतीय टीम की दौड़ से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। वह आगामी आयरलैंड सीरीज और एशियाई खेलों के लिए दूसरे दर्जे की भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें