फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को याद कर भावुक हुए हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

Sun, 17 Jan 2021 03:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिता के साथ हार्दिक पांड्या - फोटो : instagram@hardikpandya93
विज्ञापन

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर पिता के साथ की कई तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें अपना हीरो बताया। बता दें कि हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का 16 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने बेटों को क्रिकेटर बनाने में अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हिमांशु पांड्या के निधन से पूरा पांड्या परिवार और क्रिकेट जगत शोक में डूब गया।

विज्ञापन


अब पिता के निधन के बाद हार्दिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की कई तस्वीरें साझा की और लिखा, 'मेरे पिता और मेरे हीरो के लिए, आपको खोना जीवन में स्वीकार करने वाली सबसे कठिन चीजों में से एक है लेकिन आपने हमारे लिए इतनी यादें छोड़ दी हैं कि हम सिर्फ आपको मुस्कुराते हुए की कल्पना कर सकते हैं!
 

उन्होंने आगे लिखा, 'आपके बेटे आज जहां खड़े हैं, वे वजह से हैं, आपकी मेहनत, आपका आत्मविश्वास और आप हमेशा खुश थे। यह घर आपके बगैर अब कम मनोरंजक होगा! हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे। आपका नाम हमेशा शीर्ष पर रहेगा। लेकिन मुझे एक बात पता है, आप हमें उसी तरह से ऊपर से देख रहे हैं जिस तरह से आप यहां देखते थे!
विज्ञापन


हार्दिक ने अपने पिता पर गर्व करते हुए लिखा, 'आपको हम पर गर्व था लेकिन डैडी जिस तरह से आपने अपना जीवन जिया, हमें उसपर गर्व है। श्रद्धांजलि मेरे किंग। मैं आपको अपने जीवन के हर दिन याद करूंगा। लव यू डैडी!'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें