फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस टीम के खिलाफ अधूरी रह गई थी जंग, कोरोना के बाद वही से शुरू कर सकता है भारत

Thu, 21 May 2020 07:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति में सुधार होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका पूर्व समझौते के तहत अगस्त के आखिर में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेल सकते हैं। अभी इस श्रृंखला का कार्यक्रम अगस्त के आखिर में तय है, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सीएसए को बाद की तिथियों में भी इसके आयोजन में आपत्ति नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दक्षिण अफ्रीका टीम/कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट24.सीओ.जेडए के अनुसार फॉल ने गुरुवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भारत अपने समझौते का सम्मान करना चाहता है। अगर यह श्रृंखला स्थगित होती है तो इसे बाद में आयोजित किया जा सकता है।’ सीएसए अधिकारी ने कहा, ‘हमारी उनके साथ (बीसीसीआई) बातचीत बहुत अच्छी रही।’
विज्ञापन

3 of 4
बीसीसीआई
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस श्रृंखला की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘पहले हमें खिलाड़ियों को ‘ग्रीन जोन’ में अनुकूलन शिविर में रखना होगा। निश्चित तौर पर अगर चीजें सही रास्ते पर आगे बढ़ती हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे।’
विज्ञापन

4 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
बीसीसीआई का इस द्विपक्षीय श्रृंखला पर सहमत होने के का मतलब है कि अगर अक्टूबर नवंबर में टी-20 विश्व कप के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन करने के प्रयास किए जाते हैं तो उसे सीएसए का समर्थन मिलेगा। सीएसए ने कहा कि यह श्रृंखला भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों की सरकार की मंजूरी पर निर्भर होगी। फॉल ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें