टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने श्रीलंका का तीन टी-20 मैचों की सीरीज में सफाया किया। इस बार महिला ब्रिगेड ने कमाल किया है। वनडे सीरीज में लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज 2-0 से कब्जा ली है। हालांकि अभी टीम के पास क्लीन स्वीप का भी मौका है।
रांची में हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट पर 178 रन बनाए। भारत की ओर से 18 वर्षीया दीप्ति शर्मा ने मध्यम गति की गेंदबाजी कर 23 रन खर्च कर चार विकेट झटके। मेजबान भारतीय टीम ने 179 रनों का लक्ष्य 41 गेंद शेष रहते चार विकेट पर हासिल कर लिया।