फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, प्रिया पूनिया डेब्यू मैच में 50+ रन बनाने वाली 7वीं भारतीय

Wed, 09 Oct 2019 04:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिया पूनिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

प्रिया पूनिया (75) और जेमिमा रोड्रिग्स (55) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को पहले वन-डे मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन वन-डे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रिया पूनिया को मैन ऑफ दे मैच चुना गया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम झूलन गोस्वामी (3/33), शिखा पांडे (2/38), एकता बिष्ट (2/28) और पूनम यादव (2/33) के समाने 45.1 ओवर में 164 रन पर ढेर हो गई। मेहमान टीम का स्कोर एक समय तीन विकेट पर पर 89 रन था जो सात विकेट पर 115 रन हो गया।

मरिजाने काप ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। भारत ने लक्ष्य को 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर प्रिया ने जेमिमा रोड्रिगेज (55) के साथ पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। मैन ऑफ द मैच प्रिया ने अपनी पारी में 124 गेंदों में आठ चौके की मदद से 75 रन बनाए। डेब्यू मैच में 50 या उससे अधिक स्कोर करने वाली वाली प्रिया सातवीं भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं। प्रिया इससे पहले तीन टी-20 मैच खेल चुकी हैं। पूनम राउत ने 16 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें