जिस मुकाबले का देश को इतने दिनों से इंतजार था, वो क्षण अब आ चुका है। आज ही नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी भारतीय टीम। वही भारतीय टीम, जिसने तीसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर न सिर्फ उम्मीदें बढ़ा दी हैं, बल्कि देश की बेटियों के इस संघर्ष और संकल्प को नई पहचान दी है।
उस सेमीफाइनल को कौन भूल सकता है, जिसमें भारत के लिए जेमिमा रॉड्रिग्स ने नाबाद शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोकते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया।
अगर आज जीत मिली, तो सिर्फ ट्रॉफी नहीं आएगी, बल्कि भारत की बेटियां इतिहास रच देंगी। उनका जज्बा प्रेरणा की मिसाल बनेगा। आइए, इस गौरवशाली सफर में उनका हौसला बढ़ाएं और दिल से उन्हें शुभकामनाएं दें।
शुभकामनाएं देने के लिए अमर उजाला के होम पेज पर विजिट करें:
https://www.amarujala.com/
पढ़िए, देशभर से किस तरह महिला टीम को शुभकामनाएं मिल रही हैं
- विश्व कप फाइनल खेलने के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। - धीरज पटेल
- महिला विश्व कप के फाइनल में उतर रही भारतीय महिला टीम को जीत की अग्रिम बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! देश को आप पर गर्व है। 🇮🇳🏆💪 - शिवम गर्ग
- राधा रानी की कृपा से आज इंडिया जरूर जीतेगी। - रंधेर सिंह
- शाबाश टीम इंडिया! एक बार फिर इतिहास रचो — हमें हमेशा तुम पर गर्व है! 🇮🇳💪🏆 - धीरज शर्मा
- गुड लक स्मृति! - जितेंद्र अग्रहरि
-महिला वनडे विश्व कप का फाइनल आज इतिहास रचना के लिए तैयार भारतीय महिलाएं आप सबको मेरी शुभकामनाएं हैं भारत का झंडा ऊंचा रहे इसके लिए मैं आप सबको तहे दिल से कामना करता हूं कि ईश्वर हमारी लाज रखें- प्ररिकण बिंग
-हम जीतेंगे...हम जीतेंगे हर बाजी- मंजुल सिंह
-भारत जीतेगा, कोई हरा नहीं सकता- संदीप
-नारी शक्ति को जीत की अग्रिम बधाई। जय हो... विजय हो...-हिमांशु सिंह
-हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप चैंपियन बनें! हमारी शुभकामनाएं आपके साथ- नीरज पटेल
-इंडिया...इंडिया...-मयंक त्रिपाठी
- जीत हो या हार सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकार अच्छा लगा- अर्पण श्रीवास्तव