फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को टी-20 श्रृंखला में 5-0 से दी मात

Thu, 21 Nov 2019 02:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांचवें और आखिरी टी-20 मैच  को 61 रन से जीतकर वेस्टइंडीज को पांच मैच की टी-20 श्रृंखला में 5-0 से हरा दिया। भारत के लिए वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 57 और जेमिमा रौद्रिगेज ने 50 रन बनाए । दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 117 रन जोड़े । भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 134 रन बनाए।

विज्ञापन


भारत के दो विकेट चौथे ओवर में 17 रन पर गिर गए थे । शेफाली वर्मा नौ और कप्तान स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गईं । रौद्रिगेज ने 56 गेंद में 50 रन बनाये जबकि कृष्णामूर्ति ने 48 गेंद की पारी में चार चौके लगाए । वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 73 रन ही बना सकी । उसके आधे बल्लेबाज 53 रन पर आउट हो गए थे । भारत के लिए अनुजा पाटिल ने तीन रन देकर दो विकेट लिए जबकि राधा यादव, पूनम यादव, पूजा वस्त्रकार और हरलीन दयोल को एक एक विकेट मिला ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें