सीओई स्टाफ को दिया धन्यवाद
पंत ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कहा, प्रक्रिया का पहला चरण था घाव भरना। पहले छह सप्तान तक आपको फ्रैक्चर को ठीक होने देना होता है और फिर सीओई को रिपोर्ट करना होता है। शुक्र है घाव ठीक से भर गया। मैंने धीरे-धीरे रिहैब शुरू किया। शुरुआती दिनों में काफी फिजियोथेरेपी और सावधानीपूर्वक निगरानी की जरूरत पड़ी। जब मैं कुछ हद तक चलने-फिरने में सक्षम हो गया, तो मैंने अपनी ताकत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया, जो दूसरे चरण की शुरुआत थी। अभी मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं और इस दौरान मेरी मदद करने के लिए मैं सीओई स्टाफ का बहुत आभारी हूं।