फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज से निर्णायक जंग को तैयार टीम इंडिया

Wed, 27 Nov 2013 01:00 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबर चल रही भारतीय टीम जब बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जब यहां निर्णायक मुकाबले में उतरेगी तो उसकी निगाहें जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।
विज्ञापन


2009 के बाद ग्रीन पार्क में हो रहे इस मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में भी काफी उत्साह है। ग्रीन पार्क भी इस मैच के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

कोच्चि में पहला वनडे मैच जीतने के बाद विशाखापट्टनम में मिली हार भारतीय टीम के लिए सही समय पर बजी खतरे की घंटी की तरह है।

दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 288 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले लय में लौटने का आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन


विश्व चैंपियन टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी अच्छी है और उसके पास विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं।

हालांकि मध्यक्रम में सुरेश रैना और युवराज सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं। पिछले कई मैचों से दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में विफल रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शामी को विंडीज बल्लेबाजों पर अकुंश लगाने के लिए नई रणनीति बनानी होगी।

वेस्टइंडीज के हौसले बुलंद
वहीं, भारत दौरे पर पहली जीत से वेस्टइंडीज के हौसले बुलंद हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार ग्रीन पार्क भी विंडीज टीम के लिए लकी साबित रहा है। वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर अभी तक कुल दो वनडे खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। एक मैच में विंडीज ने श्रीलंका को जबकि दूसरे में मेजबान भारत को शिकस्त दी है।

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के शीर्ष बल्लेबाजों ने बढ़िया बल्लेबाजी की और टीम की ओर से चार अर्धशतक लगे। आलराउंडर डेरेन सैमी ने भी फॉर्म में वापसी की और धमाकेदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई।

विंडीज टीम के पास भी शानदार बल्लेबाज
चोटिल बल्लेबाज क्रिस गेल के स्थान पर टीम में शामिल किए गए ओपनर कीरेन पॉवेल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर खुद के चयन को सही साबित किया है। मार्लोन सैमुअल्स, कप्तान ड्वेन ब्रावो, डेरेन ब्रावो और डेरेन सैमी के रूप में विंडीज टीम के पास भी मैच का रुख बदलने वाले शानदार बल्लेबाज हैं।

ग्रीन पार्क पर नही चलता टॉस का सिक्का
किसी भी मैच में दोनों टीमों के कप्तानों की नजर टॉस जीतकर परिस्थितियों का फायदा उठाने पर लगी होती है लेकिन ग्रीन पार्क की कहानी कुछ अलग ही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्रीन पार्क पर टॉल हारने वाली टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है।

इस मैदान पर अब तक खेले गए 12 एकदिवसीय मैचों में टॉस हारने वाली टीम को दस बार जीत हासिल हुई है जबकि दो में परिणाम टॉस के अनुकूल गए हैं। भारतीय टीम टॉस जीतकर सिर्फ दो मुकाबलों में विजयी रही है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

इसके विपरीत टॉस हारकर मेजबान टीम ने छह बार जीत का स्वाद चखा है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अब तक यहां खेले दो एकदिवसीय मुकाबलों में टॉस हारकर विरोधी खेमे को हार झेलने को मजबूर किया। दोनो मैचों में टॉस जीतकर विपक्षी टीम ने विंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उसके दिए लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन


इस मैदान पर पहले क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम ने सात बार विजय पताका फहराई है जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच बार जीत का तोहफा मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें