फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W Playing 11: लगातार दूसरे आईसीसी खिताब के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम, फुलमाली को मिल सकती है जगह

Sun, 14 Jun 2026 08:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

India W vs Pakistan W Playing 11 Prediction: भारतीय महिला टीम रविवार को महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा जिसके खिलाफ उसका रिकॉर्ड दमदार है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है...
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना ग्रुप-1 के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच इस वैश्विक टूर्नामेंट में कोई प्रतिस्पर्धा ही नजर नहीं आती। भारत का रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ बेहद दमदार है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम चाहेगी कि वो बिना किसी गलती के एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करे।
विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 में अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं।
  • भारतीय महिला टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान ने तीन मैच जीते हैं। 
  • अगर टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच आठ बार भिड़ंत हुई है।
  • भारत ने छह मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान दो ही मैच जीत सका है।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप में भी मैच खेला गया था जिसमें भारतीय महिला टीम ने छह विकेट से जीता था। 

मंधाना-शेफाली को दिलानी होगी मजबूत शुरुआत
हर विभाग में संतुलित भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में 82 रन बनाने के बाद मंधाना ने अगले छह मैचों में 13, 12, 37, 0, 32 और आठ रन बनाए हैं। शेफाली ने जोहानिसबर्ग में 64 रन बनाने के बाद अगले पांच मैचों में 9, 4, 2, 22 और 11 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की जो मध्यक्रम के लिए अच्छा संकेत है। जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष और भारती फुलमाली पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। भारत इस मैच के लिए भारती को प्लेइंग-11 में जगह दे सकता है। 

सकारात्मक शुरुआत से बढ़ेगा मनोबल
पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है और टीम अगर इस लय को बरकरार रखती है तो उसे फायदा होगा। भारत अगर पहला मैच जीतती है तो उसका मनोबल बढ़ेगा। भारतीय टीम कठिन ग्रुप में है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। भारत के लिए राहत की बात यह है कि जिस टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप जीता था, उस टीम की ज्यादातर खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा हैं। भारतीय टीम प्लेइंग-11 में कोई बड़ा बदलाव करेगी इसकी संभावना कम ही है। 
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह। 
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इराम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डियाना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें